स्टूडेंट्स के मैसेजेज से परेशान प्रोफेसर ने दिया इस्तीफा
कोर्स हेड ने किया पोस्ट से रिजाइन, सोशल नेटवर्क पर चल रही बातों से थीं परेशान.
Advertisement

Source- Facebook (सद्भावना मार्च निकालते IIMC के बच्चे)
Quick AI Highlights
Click here to view more
दिल्ली में है IIMC, ऐसा समझ लो पत्रकारों का छुटका IIT है. वहां आज कल भसड़ मची है. और सारा बवाल फेसबुक के चलते. अभी कुछ दिन से दलित बालकों वाला मुद्दा जोर पकड़े था. बालक आपस में लड़ लिए थे फेसबुक पर. फिर बात इत्ती बढ़ी कि चिट्ठी- पतरी लिखा गई.
बालक कुछ सिमटे थे, सद्भावना मार्च निकाले. जैसेन लगा कि हैप्पी एंडिंग हुई है. नया बवाल खडा हुआ. एक प्रोफेसर ने रिजाइन कर दिया है. गीता बमजई कोर्स हेड हैं. स्टूडेंट्स की तरफ कई दिनों से सोशल मीडिया पर उनको लेकर बाते की जा रही थी. उनके पढ़ाने पर भी सवाल खड़े किए जा रहे थे. ऊटपटांग बातों से तंग आकर उनने इस्तीफा देने की ठान ली. डायरेक्टर को अपना इस्तीफा भी दे दी हैं. डायरेक्टर ने स्वीकारा नहीं है. अब देखो आगे का होता है. जाते- जाते बात सुनो मजे की इस वाले मामले में उन बालकों के नाम आ रहे हैं जिनकी भावनाएं दलित वाले इश्यू पर आहत हो पड़ी थीं.

