ये सवा दो मिनट की वीडियो क्लिप देखो, सांप सूंघ जाएगा
पूरी हॉरर फिल्म है. फेफड़े सांस लेना भूल जाएंगे.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
ये पूरा देख-पढ़ लेने के बाद 'जाको राखे सांइयां मार सके न कोय' वाली साहित्यिक लाइन बोलकर निकल नहीं पाओगे. कुछ देर आंखें फटी रहेंगी. कि कैसे बचके निकल गया पट्ठा. ये गिरगिटान जैसा दिख रहा जूजू एक समुद्री इगुआना है. अभी बाली उमर है इसकी. खतरनाक दुनिया में सर्वाइव करने के तरीके सीख रहा है. लेकिन इसकी ये वाली क्लास जिंदगी भर याद रहेगी. इसको ही नहीं अगली सात पीढ़ियों को कहानी बनाकर सुनाई जाएगी. कि 'दर्जनों सांप हमको दौड़ा लिए भैया. एक बार तो पकड़ ही लिया था. लेकिन जान बच गई भैया.'
प्लैनेट अर्थ 2 और BBC1 की कृपा से ये देख पा रहे हो. फर्नांडिया आइलैंड का सीन है. एक बेबी इगुआना हिंदी फिल्मों के हीरो माफिक काली पहाड़ी में अकेला खड़ा है. फिर एक विलेन सांप उसकी तरफ बढ़ता है. हीरो समझता है कि यही अकेला है सिर्फ. फिर क्या देखा कि और विलेन सांप भी आ रहे हैं. फिर देखा कि पूरी भीड़ दौड़ी चली आ रही है. हीरो भागा. सरपट भागा. भागते भागते एक बार फंदे में आ लगा. फिर छुड़ाया. पैरों में पंख लग गए. फिर फिल्म बॉलीवुड से हॉलीवुड की सुपरमैन सीरीज बन गई. जान बचाकर सांस ले रहा है इगुआना. सीन देखो और एडवेंचर का मजा लो.
https://twitter.com/RobPulseNews/status/795373872451305472
ये देखने के बाद डो लोगों के रिएक्शन्स आए हैं वो भी देख लो.
https://twitter.com/kunthony_kills/status/795527599187333120
https://twitter.com/AoLdn_/status/795536123783184384
इत्ता काफी है. अब कुछ और देखो.
मतलब अब ये देखो: लव ट्रायंगल: फीमेल पेंग्विन ने नये फ्रेंड के साथ मिल बलम को पीटा लेओ, हैशटैग तरकारी वाली की जनम पत्री भी आ गई है देश के सबसे बड़े नोट की तस्वीरें लीक!
मतलब अब ये देखो: लव ट्रायंगल: फीमेल पेंग्विन ने नये फ्रेंड के साथ मिल बलम को पीटा लेओ, हैशटैग तरकारी वाली की जनम पत्री भी आ गई है देश के सबसे बड़े नोट की तस्वीरें लीक!

.webp?width=60)
