CAA विरोधियों से क्रोधित होकर BJP सांसद ऐसी बात कह गए कि बाद में पछताएंगे
बम मारने की बात तक उतर आए.
Advertisement

भाजपा सांसद संजय कुमार
Quick AI Highlights
Click here to view more
नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के विरोध में देश भर में प्रदर्शन जारी हैं. बीजेपी CAA को लेकर देशभर में जागरण अभियान चला रही है. BJP का कहना है विपक्षी पार्टियां CAA को लेकर अफवाह फैला रही है. इसी बीच CAA का विरोध कर रहे लोगों पर तेलंगाना से भाजपा सांसद संजय कुमार ने कुछ ऐसा कह दिया है कि बवाल हो गया है.
CAA के समर्थन में बोलते हुए करीमनगर से बीजेपी सांसद बांदी संजय कुमार ने प्रदर्शनकारियों को पत्थर का जवाब बम से देने की धमकी दी. बीजेपी द्वारा 8 जनवरी को आयोजित रैली में बांदी संजय कुमार ने कहा-
वीडियो- CAA पर सदगुरू जग्गी वासुदेव के भ्रामक वीडियो पर बीजेपी ने लाखों रूपये खर्च किया है
इस देश में देशद्रोहियों का कोई स्थान नहीं है. यदि आप पाकिस्तान, बांग्लादेश या अफगानिस्तान जाना चाहते हैं, तो हम आपको विमान या बिना ब्रेक वाली बसें देंगे.संजय ने आगे कहा-
यदि आप पत्थर फेंकते हैं, तो हम बम फेकेंगे. यदि आप लाठी का इस्तेमाल करते हैं, तो हम चाकू से जवाबी कार्रवाई करेंगे. यदि आप बम फेंकते हैं तो हम लॉन्चर मारेंगे. युद्ध शुरू हो गया है. हम किसी को नहीं छोड़ेंगे.रैली में संजय कुमार ने कहा हमारे जैसे कुछ देशभक्त गुंटूर के पास तेनाली में एक रैली निकाल रहे थे, उस दौरान कुछ देशद्रोहियों हम पर पत्थर फेंके. बीजेपी सांसद ने आरोप लगाया कि कांग्रेस, कम्युनिस्ट और सेक्युलर्स, नागरिकता कानून को लेकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं. उन्होंने सवाल पूछा कि क्या तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव 2007 में हुए हैदराबाद बम धमाकों के आरोपी को नागरिकता देना चाहते हैं?
वीडियो- CAA पर सदगुरू जग्गी वासुदेव के भ्रामक वीडियो पर बीजेपी ने लाखों रूपये खर्च किया है

