कोई चीज या व्यक्ति अगर आपको पसंद नहीं है, तो आप क्या करते हैं, जाहिर है कि आपउससे दूरी बना लेंगे. ऐसा ही कुछ दिल्ली हाई कोर्ट ने एडवोकेट विनीत जिंदल से कहाहै जिन्होंने कोर्ट से सलमान खुर्शीद की किताब पर बैन लगाने की मांग की थी. कोर्टने कहा, 'अगर किताब से भावनाएं आहत होती हैं, तो इससे बेहतर किताब पढ़ सकते हैं.'गुरुवार 25 नवंबर को इस टिप्पणी के साथ ही कोर्ट ने विनीत जिंदल की याचिका खारिज करदी. विनीत जिंदल ने अपनी याचिका में क्या कहा था? इंडिया टुडे की रिपोर्टर नलिनीशर्मा के मुताबिक इस याचिका में हाई कोर्ट से सलमान खुर्शीद की किताब 'सनराइज ओवरअयोध्या' के प्रकाशन, बिक्री, खरीद और वितरण पर बैन लगाने की मांग की गई थी.एडवोकेट विनीत जिंदल का कहना था कि फ्रीडम ऑफ स्पीच और एक्सप्रेशन' के नाम पर लोगोंकी भावनाओं से खिलवाड़ नहीं किया जा सकता. खुर्शीद की किताब संविधान के आर्टिकल-19और 21 के तहत दिए गए मूल अधिकारों का सीधा-सीधा उल्लंघन करती है. याचिकाकर्ता नेदावा किया था कि इस किताब की वजह से देश में सांप्रदायिक दंगे भड़क सकते हैं. कोर्टमें सारे तर्क फेल हो गए इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार 25 नवंबर कोदिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता ने किताब पर बैन लगाने को लेकरजो भी तर्क दिए, वे सभी फेल हो गए. कोर्ट ने दंगे भड़कने वाली बात पर कहा कि अब तकइस किताब की वजह से देश में कोई सांप्रदायिक घटना नहीं हुई है. ऐसे में दंगे होनेकी बात करना महज एक आशंका है. किताब पर बैन लगाने की मांग पर कोर्ट ने कहा, "आपलोगों को यह किताब खरीदने और पढ़ने से क्यों नहीं मना करते? आप उन्हें बताइए किकिताब में लिखी हुई बातें सही नहीं हैं, वे इसे न पढ़ें. उनसे कहिए कि अगर इसे पढ़नेसे उनकी भावनाएं आहत होती हैं, तो वे कोई बेहतर किताब पढ़ सकते हैं." दिल्ली हाईकोर्ट का सुनवाई के दौरान यह भी कहना था, "मामला किताब के एक अंश का है, न कि पूरीकिताब का. अगर आप पब्लिशर का लाइसेंस कैंसिल करवाना चाहते हैं, तो यह अलग मामला है.हमारे सामने पूरी किताब के बजाय उसका केवल एक अंश पेश किया गया है." विवाद पर सलमानखुर्शीद ने दी थी सफाई बीते 10 नवंबर को सलमान खुर्शीद की किताब लांच हुई थी.लॉन्चिंग के बाद से ही इस पर सियासी बवाल मच गया. आरोप है कि इस किताब में खुर्शीदने हिंदुत्व की तुलना ISIS से की है. हालांकि, खुर्शीद ने इसे लेकर सफाई भी दी थी.उनके मुताबिक उन्होंने हिंदुत्व की तुलना आतंकी संगठनों से नहीं की है. खुर्शीद नेआगे कहा, "मैंने दोनों को 'Similar' बताया है, न कि 'Same' कहा है. मैंने यह नहींलिखा कि हिंदू धर्म बिल्कुल ISIS और बोको हरम की तरह है...मुझे अफ़सोस है कि मैंनेइस किताब को अंग्रेजी में लिखा है, जिस के चलते कुछ लोग (सही मतलब) समझ नहीं पा रहेहैं."