फेसबुक पर कभी लड़कियां अजीबोगरीब स्टेटस पोस्ट करती दिख जाती हैं. कभी कोई रंग कानाम पोस्ट करती हैं, तो कभी पोस्ट करती हैं उनके 57 बॉयफ्रेंड रहे हैं. असल में येसभी सीक्रेट मैसेज किसी न किसी तरह की जागरूकता फैलाने के लिए होते हैं. जिसमें सेएक है ब्रेस्ट कैंसर. कभी लड़कियां हेड शेव करवाकर तो कभी गुलाबी रिबन लगाकर ब्रेस्टकैंसर के पेशेंट्स के साथ अपना सपोर्ट दिखाते हैं.पर अचंभे की बात ये है कि ये सारे डिस्कशन और पोस्ट या तो सोशल मीडिया तक सीमित रहजाते हैं, या फिर उन चंद महिलाओं तक पहुंचते हैं जिनके पास इंटरनेट की सुविधाउपलब्ध है. आज भी अधिकतर औरतें ब्रेस्ट कैंसर के बारे में कुछ नहीं जानतीं. ऐसे मेंजरूरी है कि हम चाहे औरत हों या पुरुष, चाहे किसी भी उम्र के हों, खुद को और अपनेआस पास की औरतों को ब्रेस्ट कैंसर के वार से सुरक्षित रखें.मगर हम ब्रेस्ट कैंसर को पहचानेंगे कैसे?हम ब्रेस्ट कैंसर को पहचान सकें, इसलिए एरिन चाईज नाम की एक औरत ने नींबुओं कीतस्वीरों से ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण समझाने की कोशिश की है. इनकी वेबसाइट है 'नोयोर लेमन्स'. यानी अपने स्तनों को पहचानिए. उनमें आने वाले परिवर्तनों पर ध्यानदीजिए. और रेगुलर उनका चेकअप करवाइए. ये तस्वीरें देखिए, और उन औरतों को दिखाइएजिनसे आप प्रेम करते हैं.सूजन, लाली, गांठें या ब्रेस्ट के शेप का बिगड़ना हैं लक्षण.देखें वीडियो:https://www.youtube.com/watch?v=yiP1aZxXF5A