साउथ अफ्रीका के मुश्किल दौरों पर टीम इंडिया के लिए अभी तक जो एक राहत की बात रहीहै, वो है जोहान्सबर्ग. यानी यहां का वॉन्डरर्स मैदान. वो मैदान जहां टीम इंडियाकभी टेस्ट नहीं हारा. उल्टा अपने क्रिकेट इतिहास में मिली दो कामयाबियों मेंदोनों इसी मैदान पर मिली हैं. इस सीरीज के पहले दो टेस्ट हारने के बाद कोहली की टीमको तीसरे टेस्ट में इसी मैदान पर जीत मिली.अब इंडिया के लिए हमेशा फेवरेट रहे इस मैदान पर बैन लग सकता है. वो भी एक साल केलिए. वो इसलिए क्योंकि इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने इस पिच को 'खराब' करारदिया है. मैच के दौरान तमाम प्लेयर्स और कमेंटेटर्स ने भी पिच की खराब क्वालिटी कोलेकर अपनी नाराजगी जाहिर की थी. मैच रैफरी एंडी पीक्रॉफ्ट ने अपनी स्टेटमेंट मेंकहा है कि "पिच उबड़-खाबड़ थी जिससे गेंद को खतरनाक उछाल और घुमाव मिल रहा था. मैचआगे बढ़ने के साथ पिच और खराब होती गई."ICC ने न सिर्फ पिच को खराब बताया है, बल्कि इसे तीन डीमेरिट पॉइंट भी दिए हैं. येपॉइंट्स अगले पांच साल के लिए वैध होते हैं और अगर दो पॉइंट और मिल गए तो ये मैदानएक साल के लिए कोई भी इंटरनेशनल मैच होस्ट नहीं कर पाएगा. ICC के नियमों के अनुसारअगर किसी पिच को 'Poor' रेटिंग मिलती है तो उसे तीन डीमेरिट पॉइंट्स दिए जाते हैं.वहीं अगर 'Unfit' रेटिंग दी जाए तो फिर सीधे पांच डीमेरिट पॉइंट्स की सजा दी जातीहै, जिसका मतलब साल भर के लिए बैन होता है. साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी में ओपनरडीन एल्गार ने सबसे ज्यादा पिच की मार झेली थी. अपनी 6 घंटों तक चली 86 रन की नाबादपारी में एल्गार ने अंपायर्स से मैच रोक देने की भी अपील की थी. एल्गार ने कहा था,"पिच से गेंद अजीबोगरीब तरीके से बाउंस ले रही थी. खेलते हुए कोई भी बुरी तरह घायलहो सकता था और मर भी सकता था."डीन एल्गर के सिर पर गेंद लगी थी और कई बार मेडिकल टीम को हेल्प के लिए आना पड़ाथा.2014 में ऑस्ट्रेलिया के फिल ह्यूज की मौत सिर पर गेंद लगने से हुई थी औऱ इसी डर कीओर इशारा करते हुए एल्गार ने कहा था कि लोग टेस्ट मैच देखने आते हैं मगर इस तरह कीपिच पर खेलने वाले क्रिकेटर भी इंसान होते हैं. पिच का मामला पहले ही सुलझाना चाहिएथा.मैच के चौथे दिन 6 घंटे क्रीज पर बिताए थे डीन एल्गार ने.टीम इंडिया के लिए राहत की बात ये भी है कि यहां फरवरी में होने वाले वनडे और टी-20मैचों पर इसका कोई असर नहीं होगा. टिकट भी पहले ही बिक चुके हैं.--------------------------------------------------------------------------------Also ReadU-19 वर्ल्डकप में भारत-पाक मैच में तीन ऐसे वाकये हुए जिसकी उम्मीद किसी को न थीमुंबई में एक और रन मशीन मिली है जिससे 1,045 रनों की पारी निकली हैIPL में जब सहवाग के सामने उनके भांजे की नीलामी हुई