लॉकडाउन के बाद इस्तीफा देने की सार्वजनिक घोषणा करके हरियाणा कैडर की एक IAS अफसरसुर्खियों में आ गई हैं. 17 अप्रैल, गुरुवार को रानी नागर ने अपने फेसबुक अकाउंटसे वीडियो पोस्ट करके ये बात कही है. वीडियो में रानी नागर ने अपनी जान को भी खतराबताया. यूपी के गाजियाबाद की रहने वाली ये अधिकारी इस समय सोशल सिक्योरिटीडिपार्टमेंट में एडिशनल डायरेक्टर के पद पर तैनात हैं.क्या है वीडियो में रानी नागर ने अपनी बहन के फेसबुक पर वीडियो पोस्ट कर कहा- मैंदिसंबर, 2019 से बहन के साथ चंडीगढ़ के सेक्टर-6 स्थित यूटी गेस्ट हाउस के कमरानंबर 311 में किराए पर रह रही हूं. मेरी जान को खतरा है. अभी चंडीगढ़ में कर्फ्यूलगा हुआ है. इस कारण से मैं और मेरी बहन रीमा नागर चंडीगढ़ से बाहर नहीं निकल सकते.चंडीगढ़ से आगे गाजियाबाद तक के रास्ते भी बन्द हैं. लॉकडाउन और कर्फ्यू खुलने केबाद मैं अपने कार्यालय में इस्तीफा देकर गाजियाबाद चली जाऊंगी. मैंने चंडीगढ़ पुलिसके विरुद्ध एक मामला दर्ज करवा रखा है. यदि मुझे कुछ हो जाता है, तो यह वीडियो मेरेकेस में फाइल कर दिया जाए.अपनी और बहन की जान को खतरा बताते हुए रानी नागर ने एक मुकदमा संख्या भी बताई. इसेलेकर लोगों से अपील की है कि अगर उनके साथ कोई घटना होती है, तो उनके मुकदमा संख्याके आधार पर पता लगाया जाए. विवादों से जुड़ा रहा है कैरियर रानी ने जून, 2018 मेंपशुपालन विभाग में अतिरिक्त सचिव रहते एक अफसर पर उत्पीड़न के आरोप लगाए थे, जिसेलेकर वो सुर्खियों में आई थीं. जानकारी के मुताबिक, रानी 14 नवंबर, 2018 से एडिशनलडायेरक्टर, सोशल जस्टिस एंड ज्यूरिडिक्शन और 7 मार्च, 2020 से डायरेक्टर, अर्काइवका जिम्मा संभाल रही हैं. इसके आलावा हरियाणा के सिरसा में एसडीएम पद पर रहते हुएउन्होंने अपनी जान को खतरा बताया था. मायावती ने भी किया ट्वीट रीमा के फेसबुकपोस्ट के वायरल होने के बाद उत्तर प्रदेश की पूर्व मूख्यमंत्री और बसपा अध्यक्षमायावती ने ट्वीट कर सरकार से संज्ञान लेने की अपील की है.मायावती ने लिखा कि गौतम बुद्ध नगर की मूल निवासी व हरियाणा कैडर की आईएएस अधिकारीरानी नागर ने जो बात कही है, वो बहुत गंभीर मामला है.----------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------वीडियो देखें: युवराज सिंह ने जस्प्रीत बुमराह से सचिन और विराट कोहली के बारे मेंक्या सवाल किया?