बीजेपी विधायक ने लेडी अफसर से कहा, थप्पड़ मारके तुम्हारे दांत तोड़ दूंगा
पानी गिरा, एम सतीश रेड्डी के इलाके में पानी भर गया तो विधायक इतना ज्यादा भड़क गए.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
कुछ लाज-शर्म है तुम्हारे अंदर, मैं दांत तोड़ दूंगा तुम्हारे. ये खारे आखर बीजेपी एमएलए सतीश रेड्डी के मुंह से निकल रहे हैं. नई-नई आई डिप्टी कंजर्वेटर ऑफ फॉरेस्ट दीपिका वाजपेयी के लिए. कर्नाटक के बोमन्नहाली और कोडिचिकन्नहाली में बारिश ज्यादा होने के कारण कुछ एरिया में पानी भर गया. सतीश रेड्डी और बीबीएमपी के कमिश्नर मंजूनाथ प्रसाद वहां इंस्पेक्शन करने पहुंचे थे. दीपिका जब वहां पहुंची तो सतीश उस पर भड़क गए और डांट दिया.
ऐसे डांट सुनकर दीपिका भौचक्क रह गई. पर एमएलए साब्ब से कह दिया कि जबान संभालकर बात कीजिए. यहां पानी का भराव-बहाव हुआ है, क्योंकि रास्ते में अतिक्रमण हुआ है. सतीश को लगा कि दीपिका को इस भराव की वजह मालूम नहीं है तो डांट दिया.
दीपिका ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि फॉरेस्ट डिपार्टमेंट जुलाई और अगस्त के महीने में लेक एरिया में पौधे लगाता है. उस वक्त वो अपने सीनियर्स के साथ वहीं काम पर थी. सतीश और बीबीएमपी कमिश्नर इंस्पेक्शन करने जा रहे थे तो दीपिका को भी वहां आने के लिए बोला. दीपिका ने कहा कि मुझे पहुंचने में वक्त लग जाएगा. दीपिका वहां पहुंची तो बीबीएमपी के लोग सिचुएशन संभालने में लगे थे.
एमएलए ने दीपिका को डांट दिया कि स्थिति का जिम्मेदार फॉरेस्ट डिपार्टमेंट है. दीपिका ने बताया कि रियल इस्टेट वाले लेक पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं. वो लेक को अपार्टमेंट में कन्वर्ट करना चाहते हैं. लेक एरिया में अतिक्रमण होने से पानी का भराव हो जाता है. हम लेक को बचाने की कोशिश कर रहे हैं.
वहीं मीडिया ने एमएलए से बात करने के लिए फोन किया तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया.

