देश के कानून का शुक्रिया, लाखों गर्दनें कटने से बचाईं
रामदेव जी देश के कानून का सम्मान करते हैं. इसके लिए वो लाखों लोगों के सिर नहीं काटेंगे. लेकिन क्या वो आटा मैगी बनाना बंद करेंगे?
Advertisement

फोटो - thelallantop
'कोई आदमी टोपी पहनकर खड़ा हो जाता है, बोलता है भारत माता की जय नहीं बोलूंगा, चाहे मेरी गर्दन काट लो. अरे इस देश में कानून है (यहां उनकी आवाज़ काफी तेज़ हो जाती है), वरना तेरी एक की क्या हम तो लाखों की गर्दन काट सकते हैं. लेकिन हम इस देश के कानून का सम्मान करते हैं.'
ये बातें रामदेव ने कीं. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक 'सद्भावना सम्मेलन' में. टोपी पहनने वाले से उनका मतलब ओवैसी से था. जिन्होंने कहा था गर्दन पर छुरी रख दो, भारत माता की जय नहीं बोलूंगा. अब इसका वीडियो देख लो. ABP न्यूज को थैंक्यू बोलो.
https://youtu.be/XiMvTuykFXI?t=36
हां तो रामदेव जी. बहुत ही खुशी की बात है. कि आप कारोबारी और योग गुरु होने के साथ जिम्मेदार नागरिक भी हैं. जो कानून का थोड़ा बहुत खयाल रखता है. और आप समय समय पर लोगों को जगाने के लिए रैली, कैंपेन करते हैं. ये और खुशी की बात है. लेकिन आपसे कुछ और उम्मीदें हैं. उम्मीद है आप उन पर कान देंगे.देखिए आप बिजनेसमैन हैं. और योग गुरू. और ओवैसी हैं पॉलिटीशियन. उनका फर्ज है कुछ न कुछ कह कर खबरों में रहना. नहीं तो उनको सुनने वाले सरक जाएंगे. आपके सामने ऐसी क्या मजबूरी है. आप योग सिखाओ. बकैती करने वालों को करने दो. आप भी यही करेंगे तो योग कौन कराएगा?आपका ये बयान कसम से उन लोगों के लिए सबक साबित हुआ है. जो ये कहते हैं कि योग करने से दिमाग शांत होता है.दूसरी बात. कानून के बारे में आपकी बतकही. कानून का तो ये है कि आप अपनी मैगी की फैक्ट्री बंद कर देते तो भी उसका पालन हो जाता. टेस्ट में फेल हो गई है आपकी आटा मैगी. नेस्ले वाली बैन हो गई थी. आप भी कर दीजिए अपनी वाली. कानून को तकलीफ उठाने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी.एक कॉमन मैन की तकलीफ पता है क्या है बाबा जी? वो थोड़ा रिलैक्स होना चाहता है. इसी उम्मीद पर टीवी खोलता है. शाम को काम से थका हुआ आता है. या सुबह चाय पीते हुए. आस्था चैनल लगाता है. कि थोड़ा दिमाग ठंडा करने वाला म्यूजिक सुनेगा और योग करेगा आपको देखते हुए. आप उसे ओवैसी का पार्ट खेलते मिलते हो. हर तरफ भारत माता की जय पर बमचक है. आदमी के कानों आंखों को थोड़ा सुकून लेने दो. फिर हर कोई भारत माता की जय बोलेगा. बिना गला दबाए या गर्दन पर छुरी फिराए.
.webp?width=60)

