शगुन में देने के लिए पैसे नहीं हैं, तो खरीद लो ये लिफ़ाफ़े
क्योंकि नोटों की किल्लत का मौसम शादियों के मौसम के साथ आया है.
Advertisement

फोटो - thelallantop
आज-कल तो मौसम ऐसा है कि शादी पड़ोसी की लड़की की हो रही है और दिल आपका बैठ रहा है. काहे से कि शगुन कैसे दे पाएंगे. जेब में पैसे तो हैं नहीं. घर में सबसे बड़ा नोट है 100 का. बच्चों की गुल्लक फोड़ घर में तरकारी आ रही है. जो कहीं 100 की कोई गड्डी दबी हुई निकल भी आए, तो उसमें से 5 या 10 निकाल कर शगुन में देने का 'रिक्स' कौन ले. इसलिए एक नए तरह के शगुन के लिफ़ाफ़े आ गए हैं मार्केट में.
तो टाइम्स ऑफ़ इंडिया के मुताबिक़ प्रवीण नहाटा नाम के एक भाई साहब ने ऐसे कई लिफ़ाफ़े छपवा किए हैं, जिसमें लिखा है 'मैं धारक को 1100 रुपये देने का वचन देता हूं.' और यही लिफाफा वो बिना कोई नकदी रखे शगुन में दे रहे हैं. प्रवीण के मुताबिक उनको इस महीने दर्जन भर शादियों में जाना है. और हर शादी से वो इसी तरह निपटने वाले हैं.
टाइम्स ऑफ़ इंडिया की मानें तो ऐसी भी रिपोर्ट आई हैं कि कुछ लोग शगुन का लिफाफा खोलकर ऑन द स्पॉट ही चेक कर रहे हैं. और अगर कोई 500 या 1000 के पुराने नोट लाया हो तो वापस कर दे रहे हैं.
तो आप भी 'आई ओ यू' वाले लिफ़ाफ़े छपवा लीजिए और इस नोट क्राइसिस को मनाइए.

.webp?width=60)

