The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • I never made those statements circulating with my name on facebook and whatssapp: Tina Dabi

मैंने कभी नहीं कहा कि मोदी मेरे आइडल हैं: टीना डाबी

सफलता के बाद भी UPSC टॉपर दुखी हैं, कुछ फेसबुकियों की वजह से.

Advertisement
pic
17 मई 2016 (अपडेटेड: 9 अप्रैल 2018, 07:58 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
अगर आपको व्हाट्सऐप या आपकी फेसबुक वॉल पर ऐसी पोस्ट आए जो UPSC टॉपर टीना डाबी ने लिखी हो. तो उसपर विश्वास मत कीजिए. और कोई आपसे कहे कि ये बिलकुल असली प्रोफाइल है, तो उसपर भी विश्वास मत कीजिए. कोई गंगा में खड़े होकर या खून से लिखकर दे, तो भी विश्वास मत कीजिए. क्योंकि टीना के नाम से अब तक 35 से भी ज्यादा फ़ेक पेज और प्रोफाइल बन गए हैं. हर पेज में उनकी मां के साथ, दोस्तों के साथ, या फिर अरविंद केजरीवाल की बधाई की तस्वीर मिलेगी. प्रेरणादायक मैसेज मिलेंगे. और तो और, ये तक लिखा मिल जाएगा कि टीना की बाकी सभी प्रोफाइल और पेज फ़ेक हैं. Have a look: 1. tina 1 2. tina 2 3. tina 3 4. tina 4 5. tina 5 6. tina 6 ये तो बस चंद प्रोफाइल्स/पेज हैं, जो पहले सर्च में दिख जाते हैं. और जो फेसबुक के डीएक्टिवेट करने के बाद भी आपको दिख रहे हैं. वो भी तब, जब टीना के नाम से फ़ेक स्टेटस अपडेट वायरल हो चुके हैं. लेकिन बात छोटी नहीं है. टीना का नाम लोग अपना उल्लू सीधा करने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं. कुछ लोगों ने टीना के फ़ेक अकाउंट से लिखा कि उनके आइडल नरेंद्र मोदी हैं. और उनके आइडल के सवाल पर लोग जबरन उनसे बीआर अंबेडकर का नाम बुलवा रहे हैं, सिर्फ इसलिए कि वो शेड्यूल्ड कास्ट से आती हैं. पोस्ट में टीना खुद को रिजर्वेशन के खिलाफ बताती हैं. tina dabi faketina dabi fake जाहिर सी बात है, मोदी समर्थकों में ये पोस्ट खूब पॉपुलर हुई. लोगों ने इसे असली अपडेट समझ कर शेयर किया. नीचे लगे स्क्रीनशॉट में टीना का नकली अपडेट शेयर करने वाली शिल्पी तिवारी वही हैं, जिन पर जेएनयू विवाद के समय 'डॉक्टर्ड' वीडियो शेयर करने का आरोप था. shilpi tiwari इसी बात पर इंडियन एक्सप्रेस अखबार ने टीना को फोन किया. टीना ने अख़बार को बताया:
"ये डरावना है. मैंने कभी मेहनत और लगन को लेकर इस तरह की कोई बातें नहीं कहीं. आज ये मेरे नाम से झूठी बातें लिख रहे हैं, कल को कुछ और करेंगे. जहां तक मेरे आइडल की बात है, मैं किसी एक व्यक्ति का नाम नहीं ले सकती. ये एक बड़ा ही निजी सवाल है. मैं सिर्फ ये कहूंगी कि मोदी और अंबेडकर, दोनों के लिए मेरे मन में इज्जत है. लेकिन मैंने इस तरह का कोई बयान नहीं दिया. मेरे नाम से चल रही पोस्ट्स में से मैंने एक भी नहीं की. मैं एक साधारण सी  22 साल की लड़की हूं, जिसे इन विवादों में जबरन खींचा जा रहा है. मुझे दुख है कि मेरे इतनी मेहनत करने के बाद भी लोग मुझे मेरी सफलता की खुशी तक नहीं मनाने दे रहे हैं."
इसके पहले टीना ने अपनी रियल प्रोफाइल (यानी जिसे टीना को जानने वाले असली कह रहे हैं) से ये अपडेट किया था: tina real हालांकि इतने दिनों तक 'तेजा-तेजा' खेलने के बाद अब हम कन्फ्यूज हैं कि ये वाली प्रोफाइल भी असली है या नहीं.

Advertisement

Advertisement

()