मोदी की डिग्री मिल गई, अब AAP को एफिडेविट भी चाहिए
AAP नेता आशुतोष बोले- मार्कशीट और डिग्री में लिखे हुए साल भी अलग हैं. BJP ने दिखाई थी मोदी की MA, BA की डिग्रियां.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
अगस्टा वेस्टलैंड केस के दौर में डिग्री पर राजनीति का सेल्सियस चढ़ा हुआ है. AAP, कांग्रेस और बीजेपी, सब मिले हुए हैं जी. AAP वाले डिग्री को लेकर मोदी पर आरोपों के जरिए चढ़े हुए हैं. पीएम नरेंद्र मोदी की डिग्री पब्लिक कर दी गई हैं. अमित शाह और फाइनेंस मिनिस्टर अरुण जेटली ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की. दोनों लोगों ने हाथ में मोदी की बीए और एमए की डिग्री लेकर मीडिया को दिखाते हुए केजरीवाल की निंदा की. अमित शाह ने कहा, 'राजनीतिक जीवन में ऐसी हरकतें पहली बार की गई हैं.'
AAP वाले इस डिग्री से शांत नहीं हुए. जितेंद्र तोमर की पार्टी के AAP नेता आशुतोष बोले, 'BA की डिग्री में नरेंद्र कुमार दामोदर दास मोदी नाम हैं और MA की डिग्री में नरेंद्र दामोदर दास मोदी नाम है. दोनों नाम अलग कैसे हो सकते हैं. नाम बदलने के लिए एफिडेविट लगाना पड़ता है. क्या कोई एफिडेविट लगाया गया. हम बीजेपी, अमित शाह और मोदी से नाम बदलने का एफिडेविट दिखाने की मांग करते हैं. माफी केजरीवाल को नहीं, मोदी को मांगनी चाहिए. क्योंकि डिग्री और मार्कशीट में लिखे हुए साल भी अलग हैं. एक में 1977 तो दूजे में 1978.'
हालांकि जब हमने इन डिग्रियों को देखा तो हमें दोनों नाम सेम ही मिले. ये देखिए.
https://twitter.com/kamleshksingh/status/729602744818917376
देखिए जब मोदी ने खुद कहा- मैंने पोस्ट ग्रेजुएशन तक पढ़ाई की है...
इससे पहले बीजेपी की दिखाई डिग्री देखने पर पता चला कि मोदी दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन में थर्ड डिविजन पास थे. जबकि गुजरात यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन में वो फर्स्ट क्लास नंबरों से पास हुए थे. होम ग्राउंड में बंदा हमेशा अच्छी बैटिंग कर ही लेता है.https://twitter.com/PTI_News/status/729577968134037505 डिग्रियों के सामने आने पर जेटली और शाह दोनों खुश नजर आए. वजह तो आप जान ही रहे होंगे. केजरीवाल ने मोदी को घेर रखा था. बीते कई दिनों से. केजरीवाल का आरोप था कि मोदी पढ़े लिखे नहीं हैं, डीयू से बीए किसी और मोदी ने किया था. अमित शाह ने कहा, 'केजरीवाल को पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए.' डिग्री के सामने आते ही आम आदमी पार्टी वाले भी आ गए. आशीष खेतान बोले- मोदी की जो डिग्री दिखाई गई हैं, वो फर्जी हैं. देखिए मोदी की बैचलर्स और मास्टर्स की डिग्री...
देखिए जब मोदी ने खुद कहा- मैंने पोस्ट ग्रेजुएशन तक पढ़ाई की है...
