कंगना रनोट से पहले लंदन में ठुमकी थी ये छोकरी
कंगना से पहले लंदन में ठुमकी थी ये कुड़ी. अब पाकिस्तानी फिल्मों में कर रही हैं काम.
Advertisement

फिल्म क्वीन में कंगना और सबीका
Quick AI Highlights
Click here to view more
कंगना रनोट की 'क्वीन' फिल्म याद है? कंगना जब सबको ठुमकाने लंदन जाती हैं. क्लब में उसे मिलती है बेली डांसर रोक्सटी यानी रुखसार. खुश और सेल्फ डिपेंडेंट लड़की. ये बंदी थी सबीका इमाम. ब्रिटिश-पाकिस्तान ओरिजन की लड़की. 'क्वीन' सबीका इमाम की पहली बॉलीवुड फिल्म थी. अब सबीका पाकिस्तानी फिल्मों में भी काम करने लगी हैं. पर गुरु लेटेस्ट बात सुनो.

सबीका की डिटेल दियो सबीका के डैडी लखनऊ से थे. अम्मी कश्मीरी. कई देशों में रहीं. पढ़ाई की. लंदन गईं. अनुपम खेर के एक्टिंग स्कूल में पढ़ाई की. 2012 में एक ब्रिटिश हिंदी फिल्म आई, 'वेलकम टू लंदन'. फिल्म में इंडिया के बंदे जय की कहानी थी. फिर विकास बहल की 'क्वीन' फिल्म में रोल मिला.

'क्वीन' फिल्म का सीन
इस रोल के बारे में सबीका कहती हैं, मैंने बेली डांसर रोल के लिए ऑडिशन दिया. क्योंकि मैंने डांस सीखा था तो मैं एक बारी में चुन ली गई. इस रोल के लिए मेरे को काफी कुछ झेलना भी पड़ा था. पर अब मैं पाकिस्तान फिल्म इंडस्ट्री लॉलीवुड में ध्यान देना चाहती हूं. सबीका इमाम की 2015 में पाकिस्तान फिल्म 'जलेबी' भी आई. फिल्म अच्छी खासी चली.
सबीका ने कहा, 'बॉलीवुड में मुस्लिम लड़कियों को टॉप पर नहीं जाने देते हैं. मैंने देखा है कि मुस्लिम लड़कियां बॉलीवुड फिल्म में रोल के लिए रोती, गिड़गिड़ाती हैं. बॉलीवुड में खूब शोषण होता है.'सबीका इमाम कटरीना कैफ, परवीन बॉबी जैसी धांसू बॉलीवुड एक्टर्स के नाम शायद भूल गईं. यूं तो बॉलीवुड का काला सच सबको पता है. पर जब बात शोषण की आती है तो बॉलीवुड जात-पात-धर्म कुछ नहीं देखता! वो क्या है न सबीका जी, बॉलीवुड में शोषण मजहब देखकर नहीं होता. होता है, वी अग्री.