कहावत है न. दुश्मन का दुश्मन दोस्त होता है. इधर यूपी और बिहार से लेकर पाकिस्तानीएक्टर्स तक के दुश्मन हैं राज ठाकरे. उनकी पार्टी जिसका नाम महाराष्ट्र नवनिर्माणसेना है, इसके गुंडे जहां-तहां यूपी-बिहार वालों को पीट देते हैं मुंबई में. हजारतरह सताते हैं भाईसाब. कुछ दिन पहले लल्लन ने एक वीडियो भी दिखाया था. वो भी देखलेना यहीं, पहले रिटायर्ड जस्टिस मार्कंडेय काटजू वाली बात सुन लो. काटजू ने कुछदिन पहले बिहार के लोगों पर जोक पोस्ट किए थे. खूब गालियां पड़ी थीं. इस बार MNS केगुंडों को निशाने पर लेकर ट्वीट किया है.''MNS के गुंडों ने अरब सागर का खारा पानी पिया है. मैं इलाहाबादी गुंडा हूं. मैंनेसंगम का पानी पिया है.''''MNS के गुंडे असहाय कलाकारों को बहादुरी दिखा रहे हैं. आओ हमारे साथ लड़ो, फिरदुनिया देखे कि बड़ा गुंडा कौन है.''''मुझे सिक्योरिटी की जरूरत नहीं है. मेरा डंडा ही काफी है. इलाहाबाद का हूं. मुझसेभिड़ना मत. हरि ओम.''तो भैया मार कुटाई में महारथ हासिल किए हैं वो. ट्विटर, फेसबुक पर तो राज ठाकरे औरउनके लोगों की तबीयत हरी कर ही देंगे. आमने-सामने मुलाकात शायद ही हो. एक उम्मीद येहै कि अब बिहार और यूपी वाले उनको गरियाना छोड़ उनकी चरण रज माथे लगाएंगे. कहेंगेकि हमारे पट्ठे ने गुंडों को धर के रगड़ दिया. अब वो वीडियो देख लो जिसमें MNS केगुंडे यूपी के फ्रूट बेचने वाले पर कहर ढा रहे हैं.https://www.youtube.com/watch?v=YEiAlDQXMsY--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें: काटजू ने बताया, बिहारियों को गाली में कौन टक्कर दे सकता है काटजू कोगालियां देने वाले अमिताभ बच्चन का ये जवाब जरूर पढ़ें ये है केजरीवाल का नयादुश्मन, मोदी से भी ज्यादा खतरनाक!