The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Hyderabad Youths Arrested for Wearing Burqa Performing Bike Stunts for Reels

बुर्का पहनकर रील बना रहे थे लड़के, वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया

पुलिस ने बताया कि हैदराबाद के पुराने शहर के इलाकों में कुछ युवा लड़के बुर्का पहनकर स्टंट कर रहे थे. वायरल वीडियो 15 अगस्त का है.

Advertisement
pic
20 अगस्त 2024 (पब्लिश्ड: 12:05 AM IST)
hyderabad reel stunt in burqa
हैदराबाद का वीडियो वायरल. (फ़ोटो- सोशल मीडिया)
Quick AI Highlights
Click here to view more

सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचने के लिए आजकल सब कुछ किया जा रहा है. ‘अलग’ कॉन्टेंट बनाने के चक्कर में लोग कुछ न कुछ करते ही रहते हैं. इसी चलन को आगे बढ़ाते हुए हैदराबाद के कुछ लड़के बुर्का पहनकर रील बना रहे थे. स्टंट कर रहे थे. इसका वीडियो भी सामने आया है. 20 अगस्त को पुलिस ने बताया कि बुर्का पहनकर बाइक स्टंट करने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक वायरल वीडियो 15 अगस्त का है. पुलिस ने बताया कि हैदराबाद के पुराने शहर के इलाकों में कुछ युवा लड़के बुर्का पहनकर स्टंट कर रहे थे. आईएस सदन पुलिस थाने के इंस्पेक्टर वेंकट रमैया ने बताया है,

"हमने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. पुराने शहर की सड़कों पर कुछ लड़के बुर्का पहनकर बाइक चला रहे थे. स्टंट कर रहे थे. वीडियो रिकॉर्ड कर रहे थे. लापरवाही से गाड़ी चला रहे थे. वायरल वीडियो 15 अगस्त का है. इसे जब ऑनलाइन पोस्ट किया गया, तो हमारे पास इसकी जानकारी सामने आई. हमने यातायात कानूनों का उल्लंघन करने, उपद्रव फैलाने, खतरनाक ड्राइविंग और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है."

इंस्पेक्टर रमैया ने आगे कहा कि आरोपी की पहचान अहमद उर्फ दानिश और मो. अब्दुल वासिफ उर्फ सैफ के रूप में हुई है. दोनों 18 साल के हैं. पुलिस ने बताया कि दोनों अपने तीसरे साथी के साथ, सार्वजनिक सुरक्षा को खतरे में डालकर सोशल मीडिया के लिए रील बनाने में शामिल थे.

रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें: रेलवे ट्रैक पर पत्थर, सिलेंडर, रखकर रील बनाता था प्रयागराज का यूट्यूबर, पुलिस ने देख ली, फिर...

वीडियो में क्या है

वायरल वीडियो में एक युवक ने बुर्का पहना है. चश्मा लगाया हुआ है. और वो तेजी से बाइक चला रहा है. दूसरा युवक पैंट शर्ट पहने हुए पीछे बैठा है. रास्ते में हर कोई उन्हें अजीब नजरों से देख रहा था. महिलाएं भी उन्हें हैरानी से देख रही थीं. वीडियो में एक गाना भी चल रहा है. साथ ही रील बनाने वाला यह एक ग्रुप था. कई लोग स्टंट कर रहे थे तो कई वीडियो रिकॉर्ड कर रहे थे.

वीडियो: रील बनाते वक्त इंस्टा इन्फ्लूएंसर का पैर फिसला, 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी, पुलिस ने क्या बताया?

Advertisement

Advertisement

()