The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Hyderabad: Three year old Ahana cries tears of blood, terrifies parents and doctors

ये बच्ची जब रोती है तो आंसुओं के साथ खून बहता है, क्यों ऐसा हो रहा है?

बच्ची के पिता मोहम्मद अफज़ल को पीएम मोदी से उम्मीद है कि मदद मिलेगी.

Advertisement
pic
8 जुलाई 2017 (अपडेटेड: 8 जुलाई 2017, 07:07 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
तीन साल की बच्ची आहना. हैदराबाद की रहने वाली है. जब रोती है तो उसकी आंखों से आंसुओं के साथ खून बहता है. ऐसी हालत देखकर कोई भी डर जाएगा. ऐसे में आहना के मां-बाप की हालत क्या होगी, उसका अंदाज़ा हम नहीं लगा सकते है. खून के आंसू देखकर मां का दिल क्या मह्सूस कर रहा होगा. उसको लफ़्ज़ों में बयान करना मुश्किल है.
बच्ची की आंखों से खून बहने की वजह उसकी गंभीर बीमारी है. जिसका इलाज हॉस्पिटल में चल रहा है. लेकिन कोई फायदा नहीं हो रहा है. बच्ची की हालत देखकर घरवाले ही नहीं डॉक्टर भी परेशान हैं.
hematidrosis

आहना का इलाज कर रही डॉक्टर सिरिषा का कहना है कि आहना को हेमाटिड्रोसिस नाम की बीमारी है. इसमें पसीना आने और आंसू आने पर भी खून आता है. डॉक्टर का कहना है कि इलाज के बाद आहना की हालत पहले से तो बेहतर है लेकिन अभी भी गंभीर है.
आहना के पिता मोहम्मद अफज़ल.
आहना के पिता मोहम्मद अफज़ल.

आहना के पिता मोहम्मद अफजल का कहना है कि जब वह डॉक्टर से पूछते हैं कि क्या इसका कोई स्थाई इलाज हो सकता है या नहीं तो वे कुछ नहीं कहते. या फिर उनके पास इसका कोई जवाब नहीं होता. बच्ची का इलाज चल रहा है लेकिन कोई फायदा नहीं. मोहम्मद अफजल का कहना है,
'मैं सीएम केसी राव और पीएम मोदी जी से मदद की गुहार लगाता हूं. ताकि मेरी बच्ची सही हो जाए. उम्मीद है मदद मिलेगी और बच्ची का इलाज हो सकेगा.'
अफजल कहते हैं कि जब डॉक्टर से बच्ची के ठीक होने के बारे में पूछा जाता है तो वो उसे दूसरे हॉस्पिटल में एडमिट कराने को कहते हैं.

हेमाटिड्रोसिस क्या है?

इस बीमारी के बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है. क्योंकि ये बहुत रेयर बीमारी है, इसलिए इसके बारे में ज्यादा कुछ पता नहीं. डॉक्टर का मानना है कि हेमाटिड्रोसिस आमतौर पर तब होता है, जब बहुत ज्यादा डर या तनाव हो. जैसे किसी ने मौत का सामना किया हो और उसके मन में डर बैठ जाए. जब बहुत तनाव होता है या डर होता है तो इसकी वजह से बॉडी में कई ब्लड सेल फट जाती हैं. जिसकी वजह से ख़ून पसीने के साथ मिलकर भी बाहर आ जाता है.
https://www.youtube.com/watch?v=7oDjoVWo60o


ये भी पढ़िए :

‘लिंग वर्धक’ हकीम जी से बात की तो पता चलीं दिमाग घुमा देने वाली चीजें

ये राजस्थान के सरकारी डॉक्टर हैं, थप्पड़ मारकर, बाल नोचकर इलाज करते हैं

बाबा रामदेव की बूटियां एक बार फिर क्वॉलिटी टेस्ट में फेल हो गई हैं

हाथ पर लकीरें ही न हों तो कैसे बनेगा आधार कार्ड?

सिनेमाघर में सीट पर देखकर बैठें, सुई चुभने से एड्स हो रहा है!

 
 
 

Advertisement

Advertisement

()