The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Hyderabad shoe dealer tries to burn wife's chopped body in front of daughter

विदेशी वाइफ को काटकर सूटकेस में ठूस जला डाला, लौटते वक्त कीचड़ में फंसा

ये सब 5 साल की बेटी देख रही थी.

Advertisement
pic
5 जुलाई 2016 (अपडेटेड: 5 जुलाई 2016, 01:54 PM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
हैदराबाद का रहने वाला रूपेश. 8 साल पहले 2008 में कांगो में सिंथिया नाम की लड़की से क्लब में मुलाकात हुई. हचक के डांस किया. बात हुई. मुलाकातें बढ़ीं. प्यार हो गया. दोनों ने शादी कर ली और इंडिया लौट आए. बेटी हुई नाम रखा गया, सानिया. लेकिन रूपेश और सिंथिया के बीच लड़ाइयां होने लगीं. इत्ती लड़ाइयां कि रूपेश ने सिंथिया को मार डाला. WhatsApp-Image-20160705 (1) सिंथिया ने अपनी वाइफ के टुकड़े-टुकड़े कर डाले. लाश के टुकड़ों को सूटकेस में भरा. और ठिकाने लगाने के लिए मदनपल्ली ले गया. 5 साल की बेटी सानिया को भी साथ बैठा लिया. मदनपल्ली ऐसा इलाका है, जो एकदम सुनसान पड़ा रहता है. रूपेश ने सिंथिया की लाश को जला डाला. लाश जलाकर वो वापस आ रहा था, तब उसकी गाड़ी कीचड़ में फंस गई. और इसी कीचड़ की वजह से रूपेश भी फंस गया. रूपेश की गाड़ी को कीचड़ से निकालने के लिए जब लोग आए, तो उन्होंने देखा कि कार में खून के धब्बे हैं. लोगों को शक हुआ तो पुलिसवालों को बुला लिया. पुलिस तत्काल प्रभाव से रूपेश को लपक ली. सवाल किया तो पता लगा कि रूपेश तो कांड करके लौट रहा है. रूपेश ने अपना गुनाह कुबूल लिया है. रूपेश हैदराबाद में जूते का बड़ा डीलर है. WhatsApp-Image-201607051 पुलिस ने गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया है. रूपेश जेल में है. पुलिस ने सिंथिया का अधजला शव खोज लिया है. अब पुलिस इस बात की कोशिश कर रही है कि बच्ची का अच्छे से ख्याल रखा जा सके. सानिया इसलिए भी केस में अहम कड़ी है. क्योंकि घटना की वो इकलौती चश्मदीद गवाह है.

Advertisement

Advertisement

()