लाख कोशिशों और कैंपेन के बावजूद दहेज हत्या और दहेज के लिए प्रताडनाओं के मामलोंमें कमी नहीं आ रही. हर दिन दहेज से जुड़े अपराध के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं.ताजा मामला है दिल्ली से सटे नोएडा का, जहां पति और घर ससुराल वालों ने 5 महीने कीप्रेगनेंट बहू को 48 घंटे तक बांध कर रखा.क्या है पूरा मामलापीड़ित लड़की का नाम श्वेता है. उसकी शादी 2017 में गौरव नाम के शख्स से हुई थी.शादी के कुछ दिनों बाद ही श्वेता ने अपने पिता से शिकायत की कि उसके पति और ससुरालवाले उसे दहेज के लिए परेशान करते हैं. मामला तब बढ़ा जब 1 जून को गौरव ने श्वेताके घर वालों को बताया कि श्वेता गायब है.आरोपी गौरव और FIR की कॉपीश्वेता के घरवालों को गौरव और उसके घरवालों पर शक हुआ. श्वेता ने जैसा बताया था,उससे घरवालों को लगा कि ससुरालवालों ने श्वेता की हत्या कर दी है. घर वालों ने इसकीशिकायत नोएडा के सेक्टर 39 पुलिस थाने में की. उन्होंने पुलिस से कहा कि दहेज केलिए श्वेता को गायब किया गया है.अपनी ही फैक्ट्री में बनाया बंधकगौरव ने श्वेता को घर से थोड़ी दूर अपनी ही फैक्ट्री में बांध कर रखा था. पुलिसपहुंची तो श्वेता को वहां अंधेरे कमरे में फर्श पर पड़ा हुआ पाया. श्वेता केहाथ-पैर रस्सियों से बंधे थे. फिलहाल उसकी हालत नाज़ुक बनी हुई है. उसे नोएडा केकैलाश हॉस्पिटल के आईसीयू में रखा गया है.श्वेता अपने पति की फैक्ट्री में रस्सियों से बंधी हुई मिली.पुलिस की लापरवाहीपुलिस को श्वेता का पता लगाने में अड़तालीस घंटे लग गए. वो भी तब जब श्वेता केघरवाले पुलिस के साथ उसे ढूंढने के लिए गए थे. घरवालों ने पुलिस को साफ-साफ बतायाथा कि उसे दहेज के लिए परेशान किया जाता था, इसके बावजूद पुलिस ने श्वेता को ढूंढनेमें दो दिन लगा दिए. फिलहाल श्वेता बरामद हो चुकी है. गनीमत है कि वो जिंदा है,वरना समाज में ऐसे भी दजेहलोभी हैं, जो चंद रुपयों के लिए अपनी ही बहू को मार देतेहैं और फिर उफ तक नहीं करते.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़िए: जिस दहेज वाली साइट का बड़े-बड़े नेता विरोध कर रहे थे, वो तो कुछ और निकलीमनाली घूमने आई जापानी महिला के साथ टैक्सी वाले ने जो किया, वो बहुत बुरा हैकश्मीर में पत्थरबाजों को CRPF की गाड़ी से कुचलने की वो हकीकत जो आपको कोई नहींबताएगाबंगाल में एक और BJP कार्यकर्ता की हत्या और पुलिस ने जो किया, उस पर विश्वास नहींहोतामुस्लिम लड़के को भीड़ से बचाने वाले गगनदीप सिंह कहां हैं और उनके साथ क्या हुआ?वीडियो: क्या है IAS राजेंद्र पैंसिया का छाता सफाई मॉडल, जो पूरे यूपी में लागूहोगा