The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • husband sued the wife for cheating and second marriage despite being married in lucknow

पत्नी गहना लेकर भाग गई, दूसरी शादी कर ली, पहले पति को इंस्टाग्राम से पता चला!

फोन पर पहले पति से बोली- "दूसरा पति देखने में स्मार्ट है, सरकारी नौकरी करता है"

Advertisement
pic
24 अगस्त 2022 (अपडेटेड: 24 अगस्त 2022, 01:58 PM IST)
husband sued the wife for second marriage
पत्नी पर जेवर लेकर मायके भागने और फिर दूसरी शादी का आरोप (प्रतीकात्मक तस्वीर: आजतक)
Quick AI Highlights
Click here to view more

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ में एक पति ने अपनी पत्नी पर नगदी-जेवर लेकर मायके भाग जाने और फिर दूसरी शादी करने का आरोप लगाया है. इस मामले में पीड़ित पति ने थाने में अपनी पत्नी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. पुलिस को दर्ज कराई गई एफआईआर में बताया गया है कि इस व्यक्ति को अपनी पत्नी की दूसरी शादी की जानकारी इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए मिली.

आजतक के सत्यम मिश्रा की रिपोर्ट के मुताबिक ये मामला लखनऊ के गोसांईगंज थाना क्षेत्र के कासिमपुर का है. अपनी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कराने वाले शख्स का नाम अमित यादव है. गोसांईगंज थाने के एसएचओ विनय कुमार सिंह के मुताबिक पीड़ित का कहना है कि वह राजस्थान के कोटा में कोचिंग करता था, जहां पर उसकी मुलाकात निशा नाम की लड़की से हुई. दोनों में दोस्ती हुई और धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ी गईं.

दबाव डालकर शादी की, फिर जेवर-पैसे लेकर मायके चली गई

अमित के मुताबिक लड़की ने कोटा में ही थाने में झूठी शिकायत दर्ज करा कर उस पर शादी का दबाव बनाया. उनकी आर्य समाज मंदिर में शादी हुई और इसके बाद लखनऊ में विवाह का रजिस्ट्रेशन कराया गया. लड़की को लड़के वालों ने शादी पर सोने के जेवर और 40 हजार रुपए दिए. गोसांईगंज थाना अध्यक्ष ने बताया कि यह भी आरोप है कि लड़की जेवर और नगद लेकर अपने मायके हरियाणा चली गई और फिर वापस ससुराल नहीं आई.

इंस्टाग्राम से पता चला कि पत्नी ने दूसरी शादी कर ली

रिपोर्ट के मुताबिक एक दिन अमित ने अपनी पत्नी का इंस्टाग्राम अकाउंट खोला. तब पता चला कि उसकी पत्नी ने किसी गौतम अहीर नाम के शख्स के साथ शादी कर ली है. अमित के मुताबिक उनकी पत्नी ने फोन पर बताया कि उसने अपने एक पुराने साथी गौतम अहीर से शादी कर ली है, जो कि सरकारी नौकरी करता है और देखने में भी स्मार्ट है. अब वह उसी के साथ रहेगी.

तलाक के लिए पहले पति से मांगे 5 लाख रुपये

एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि पत्नी निशा ने कहा कि अगर अमित तलाक चाहता है, तो वो 5 लाख रुपये दे, फिर वो तलाक दे देगी. गोसांईगंज थाने के प्रभारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित अमित की शिकायत पर निशा और गौतम अहीर के खिलाफ आईपीसी की धारा 494, 504 और 506 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है.

वीडियो- तमिलनाडु: पति सो रहा था, अफेयर के शक में पत्नी ने प्राइवेट पार्ट पर खौलता पानी डाल दिया!

Advertisement

Advertisement

()