सब दिमाग का फितूर क्या होता है, ये दिल्ली के जहांगीरपुरी में रहने वाले ओमप्रकाशसे समझिए. उसे दिक्कत थी कि उसके सबसे छोटे बेटे की शक्ल उससे नहीं मिलती है. फिरउसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक होने लगा और आखिरकार इसने डेढ़ साल के कर्ण और अपनीपत्नी शोभा को चाकू-हथौड़े से बेरहमी से मार डाला.इसे दिमाग का फितूर इसलिए लिखा है, क्योंकि ये अचानक गुस्से में की गई हत्या नहींहै. ओम के दिमाग में ये बात कई महीनों, कई बरसों से पक रही थी कि उसकी पत्नी उसेधोखा दे रही है. उसे बात करने की ज़रूरत महसूस नहीं हुई, उसे कोई और तरीका नहींसूझा. उसने हत्या कर दी.अपने बड़े बेटे के साथ ओमप्रकाशओम और शोभा की शादी 2005 में हुई थी. शादी के कुछ वक्त बाद से ही दोनों में खटपटशुरू हो गई. परिवारवाले बताते हैं कि दोनों के बीच अक्सर लड़ाइयां होती थीं. हालतये थी कि शोभा अधिकतर वक्त अपने मायके में ही रहती थी. इन दोनों के तीन बेटे हुए.आठ साल का राहुल, छ: साल का सुशांत और डेढ़ साल का कर्ण, जिसकी अब हत्या हो चुकीहै. इसी के बारे में ओम को शक था कि ये उसका बेटा नहीं है, जबकि बाकी दोनों बेटेकेस के गवाह हैं.पत्नी अलग रह रही थी, फिर प्रेग्नेंट कैसे हो गईपुलिस पूछताछ में ओम ने बताया कि जब उसका सबसे छोटा बेटा पैदा हुआ, उससे पहले वोअपनी पत्नी से अलग रह रहा था. कई महीनों तक मायके में रहने के बाद जब शोभा घर आई औरबताया कि वो प्रेग्नेंट है, तो ओमप्रकाश उस पर शक करने लगा, क्योंकि उसके मुताबिकलंबे समय तक दोनों के बीच किसी तरह का रिलेशन नहीं था. इसी के बाद से झगड़े बढ़ गएऔर ओम यकीन करने लगा कि शोभा के किसी और के साथ सेक्शुअल रिलेशन में है.ओमप्रकाश की पत्नी शोभा और बेटा कर्णचाकू और हथौड़े से कत्ल, रातभर लाशों के साथ सोया रहापत्नी और बच्चे की हत्या से कुछ दिन पहले ओम एक मीट व्यापारी के घर पुताई करने गयाथा. वहां से वो मीट काटने वाली बड़ी चाकू ले आया. सोमवार यानी 15 जनवरी की रात ओमने कर्ण का सिर जोर से ज़मीन पर पटक दिया. जब शोभा बच्चे को बचाने आई, तो उसने पहलेचाकू से और फिर हथौड़े से वार करके उसकी हत्या कर दी. इस दौरान उसके बाकी दोनोंबच्चे डर से बिस्तर के नीचे छिपे रहे. वो जोर-जोर से रो रहे थे. ओम ने उन्हें भीडरा-धमकाकर चुप करा दिया.फिर रातभर ओम दोनों लाशों के साथ सोता रहा. बाकी दोनों बेटों को भी यही करना पड़ा.सुबह जब ओम के भाई ने दरवाज़ा खटखटाया, तो ओम ने बताया कि शोभा अभी सो रही है. भाईके जाने के बाद ओम भागने की प्लानिंग करने लगा. प्लानिंग करते हुए ही जब वो बुधवारसुबह रेलवे स्टेशन के पास घूम रहा था, तो पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया. उसके दोनोंबेटों ने पुलिस और परिवार के दूसरे लोगों को सारी बात बताई. पूछताछ में ओम ने बतायाकि वो करीब 6 महीने से बच्चे की हत्या करने के बारे में सोच रहा था.शोभा और कर्ण की डेड बॉडीज़बस होने ही वाला था दोनों का तलाकओम मूलत: यूपी के आगरा का रहने वाला है, लेकिन कई साल पहले अपने परिवार के साथदिल्ली शिफ्ट हो गया था. ओम की बहन पूजा ने बताया कि करीब सात साल पहले दोनों केबीच तलाक की नौबत आ गई थी. ओम ने तलाक का केस डाला था और कोर्ट ने दोनों को 6 महीनेका वक्त दिया था. लेकिन बाद में दोनों में से किसी ने शिकायत नहीं की और परिवारचलता रहा. पर अब जो हुआ है, उसके बाद तो परिवार की गुंजाइश भी खत्म हो गई है.अब कुछ बेसिर-पैर की बातबेसिर-पैर की ही समझिए, क्योंकि अब कुछ पहले जैसा तो हो नहीं सकता. अब ओम को कितनाभी कुछ समझा लिया जाए या कोस लिया जाए, उससे वो बच्चा या शोभा वापस तो आ नहींजाएगी. पर हां, जो लोग ओमप्रकाश बनने की तरफ बढ़ रहे हैं, उन्हें ज़रूर कुछ समझाइशदी जा सकती है.पुलिस की गिरफ्त में ओमप्रकाशअगर किसी को अपने पार्टनर पर शक है, तो दोनों आपस में बात कर सकते हैं, एक-दूसरे सेअलग हो सकते हैं, कोर्ट-कचहरी कर सकते हैं, पर आप किसी की हत्या तो नहीं कर देंगेन. हम सभी इंसान हैं. होमोसेपियंस. और होमोसेपियंस होने का नुकसान ये है कि आप एकसाथ कई लोगों से प्यार कर सकते हैं. करते ही हैं. कभी दूसरों से छिपाते हैं, कभीखुद से. ये ह्यूमन टेंडेंसी है, पाप नहीं. और क्या पता कि आपका पार्टनर आपको धोखा नदे रहा हो और ये सब आपके दिमाग का फितूर है.ज़्यादा समस्या है या खुद को सही साबित ही करना है, तो DNA टेस्ट करा लो. विज्ञानने सुविधा दे रखी है दूध-पानी अलग करने की. पर हत्या... डेढ़ साल के बच्चे की सिरपकटकर हत्या... 13 साल की शादी के बाद पत्नी की हथौड़े से हत्या... ये किसी दिमागीरूप से स्वस्थ इंसान का काम नहीं है. ये किसी पागल का काम है. ये पागलपन है.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें:संक्रांति मुबारक हो. अब इन बच्चियों के कटे हुए गुप्तांग, जले हुए हाथ देखिएलोग मैदान में शौच करके, कील फेंककर चले जाते थे, ताकि ये लड़की खेल न पाएपलवल का साइको किलर क्या अपनी बीवी को मारने अस्पताल गया था?