60 दिनों से वाइफ लापता है. खूब खोजा. कहीं नहीं मिली. पुलिस से शिकायत की. कोईफायदा नहीं हुआ. बस फिर क्या. उठाई साइकिल और उसपे लगाए वाइफ की तस्वीर के साथपोस्टर. इस मैसेज के साथ कि इस महिला का दिमाग चला हुआ है, किसी सज्जन को दिखाई देतो फौरन इंफॉर्म करें. मेरठ के बृजघाट का रहने वाला तपेश्वर इसी पोस्टर के साथसाइकिल पर घूमते हुए बीते 20 दिनों से भटक रहा है. ख्वाहिश बस इत्ती कि मुझे मेरीबीवी से मिलवाओ. तपेश्वर की वाइफ बबीता करीब 2 महीने पहले गायब हो गई थी. बबीतामानसिक रूप से कमजोर बताई जा रही है. तपेश्वर को कुछ रोज पहले किसी ने बताया किउसकी वाइफ मेरठ के पास दिखी थी. उसके बाद से तपेश्वर मेरठ की गली-गली साइकिल लिएघूम रहा है. तपेश्वर मूल रूप से बिहार के अरनिया का रहने वाला है. और बृजघाट मेंमजदूरी करता था. तपेश्वर से बबीता की शादी 4 साल पहले हुई थी. फिर अचानक वो दोमहीने पहले गायब हो गई. तपेश्वर ने कहा, जब तक बबीता नहीं मिल जाएगी, तब तक वो उसेखोजता रहेगा.