इतना भयंकर तूफान कि समंदर गायब हो गया!
देखते ही देखते समंदर का किनारा एकदम सूख गया. दूर-दूर तक पानी की झलक भी नहीं.
Advertisement

बाईं तरफ वाली तस्वीर पानी लौटने के बाद की है. दाहिनी फोटो तब ली गई थी जब पानी गायब हो गया था...
Quick AI Highlights
Click here to view more
अगस्त्य मुनि. सप्तऋषियों में से एक. कहते हैं समुद्र को पी गए थे. उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक इनका नाम है. बड़े महान कहे जाते हैं. समुद्र को पी जाना महानता से कम माना जाएगा क्या! अब एक 'दानव' आया है. समुद्र को पी जाने वाला. 24 घंटे के भीतर दो बार अलग-अलग जगह समुद्र को गटक गया. पहले जहां क्षितिज तक समुद्र था, वहां अब खाली. बात ही बात में समंदर मैदान बन गया. मछलियां छटपटाकर मर गईं. केकड़े. घोंघे. सीप. समंदर ने किसी को साथ चलने का वक्त नहीं दिया. इरमा. हद विनाशक तूफान.

इरमा पहला ऐसा तूफान है, जिसमें लगातार दो दिनों तक 185 मील प्रति घंटे की रफ्तार से हवा बहती रही...

फ्लोरिडा के मेयर ने कहा कि इरमा मामूली नहीं, न्यूक्लियर तूफान है. महीनों लग जाएंगे इसके असर से निपटने में...

लोग अपनी दीवारों पर इरमा के नाम संदेश लिख रहे हैं. इस उम्मीद में कि इससे तबाही का असर कम हो जाएगा..
इरमा. अटलांटिक में जन्मा सबसे मजबूत चक्रवात. पढ़ने वालों ने किताबों में पढ़ा था. कि चक्रवात क्या-क्या कर सकता है. इरमा ने प्रत्यक्ष दिखा दिया. समुद्र का पानी सोखने की रेसिपी क्या है? पहला, तूफान की हवाएं बहुत तेज हों. चक्रवात के केंद्र में हवा का निम्न दबाव बने. समुद्र का पानी गर्म हो. जब ऐसा होता है तो पानी ऊपर की ओर उठने लगता है. इरमा के समय बाहमास में हवा दक्षिण-पूर्व से उत्तर-पश्चिम की ओर चल रही थी. इसका भी असर पड़ा. फ्लोरिडा में पुरबा बह रही थी. इसने पानी को पश्चिम की ओर धकिया दिया.

ट्विटर पर एक यूजर ने बाहमास समुद्र तट की ये तस्वीर पोस्ट की. इसमें दूर-दूर तक पानी नजर नहीं आ रहा...

13 घंटे बाद पानी वापस किनारे पर लौट आया...
एक अच्छी खबर भी है. जो पानी गया है, वो लौट आएगा. वापस अपनी जगह. बहामास में तो लौट भी आया. 13 घंटे के अंदर. लोग डरे हुए थे. कि इतना सारा पानी जब लौटेगा, तो कयामत आ जाएगी. सुनामी टाइप. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. पानी शांति से अपने घर वापस आ गया. फ्लोरिडा में भी लौट आएगा. जिस राह गया था, उसी राह उल्टे पांव. जब आएगा तो शायद बाढ़ भी संग लाएगा. कुछ घंटे भी लग सकते हैं. कुछ दिन भी लग सकते हैं.
कभी सोचा है कि तूफान का नाम कैसे पड़ता है? देखिए वीडियो:
ये भी पढ़ें: मौसम ने अपने सबसे विनाशक हथियार 'इरमा' को कैरेबियन तबाह करने भेजा है
तूफान समंदर में उठता है तो उसे नाम कौन देता है?
क्या दिल्ली में एक साथ सारे लोग मर जाएंगे?
बाढ़ रोकने का राज़ हमारे पुरखों ने किस्से कहानियों में छुपा रखा है
इस दफे लगा कि मजरूह और गुलज़ार ने गलत लिखा मुंबई के बारे में
जिस दिन दुनिया अनाज के लिए तरसेगी, सबको यहां जाना पड़ेगा
बिहार में बाढ़ है, सरकारी तैयारी फरार है

इरमा पहला ऐसा तूफान है, जिसमें लगातार दो दिनों तक 185 मील प्रति घंटे की रफ्तार से हवा बहती रही...
इरमा का एक असर ये भी: गायब हुआ समुद्र का पानी
समंदर का किनारा. दूर तक फैला नीला-हरा पानी. आमतौर पर समुद्र ऐसा दिखता है. फिर एक दिन मौसम ने तेवर बदला. पल में तोला, पल में माशा. आसमान में घुप्प अंधेरा. हवा इतनी तेज कि लगा सब उड़ा ले जाएगी. समंदर की लपकती डरावनी लहरें. और फिर समंदर गायब. देखते ही देखते. अभी था. अब नहीं है. नीचे की जमीन है. समुद्र गायब हो गया. जैसे कोई लील गया हो.
फ्लोरिडा के मेयर ने कहा कि इरमा मामूली नहीं, न्यूक्लियर तूफान है. महीनों लग जाएंगे इसके असर से निपटने में...
I am in disbelief right now... This is Long Island, Bahamas and the ocean water is missing!!! That's as far as they see #HurricaneIrma
— #ForeverFlourish (@Kaydi_K) September 9, 2017
wtf pic.twitter.com/AhPAonjO6s

लोग अपनी दीवारों पर इरमा के नाम संदेश लिख रहे हैं. इस उम्मीद में कि इससे तबाही का असर कम हो जाएगा..
#Tampa
Bay is being pushed out right now, as soon as those winds change that water is going to surge back in! #Irma
pic.twitter.com/k7piE301mX
— Kait Parker (@WeatherKait) September 10, 2017
इतना ताकतवर तूफान कि समंदर का पानी सोख लिया
इरमा. अटलांटिक में जन्मा सबसे मजबूत चक्रवात. पढ़ने वालों ने किताबों में पढ़ा था. कि चक्रवात क्या-क्या कर सकता है. इरमा ने प्रत्यक्ष दिखा दिया. समुद्र का पानी सोखने की रेसिपी क्या है? पहला, तूफान की हवाएं बहुत तेज हों. चक्रवात के केंद्र में हवा का निम्न दबाव बने. समुद्र का पानी गर्म हो. जब ऐसा होता है तो पानी ऊपर की ओर उठने लगता है. इरमा के समय बाहमास में हवा दक्षिण-पूर्व से उत्तर-पश्चिम की ओर चल रही थी. इसका भी असर पड़ा. फ्लोरिडा में पुरबा बह रही थी. इसने पानी को पश्चिम की ओर धकिया दिया.
Wow! Fort Myers beach almost looks drained...water going out due to strong offshore winds #TrackingIrma
pic.twitter.com/ZF9yfybP9h
— Mackenzie Bart (@mbartwx) September 10, 2017

ट्विटर पर एक यूजर ने बाहमास समुद्र तट की ये तस्वीर पोस्ट की. इसमें दूर-दूर तक पानी नजर नहीं आ रहा...

13 घंटे बाद पानी वापस किनारे पर लौट आया...
पहले बहामास, फिर फ्लोरिडा में गायब हुआ समंदर
फिर 24 घंटे के भीतर फ्लोरिडा में भी ये ही चीज नजर आई. टेम्पा बे. फोर्ट मायर्स. की लारगो. सारे किनारे सूख गए. लोगों ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किए. समुद्र गायब. तलहटी है. जमीन है. लेकिन जहां तक नजर जा रही है, वहां तक सूखा ही सूखा. पानी नजर नहीं आ रहा. लग रहा है कोई मैदान होगा. चारागाह जैसा. समुद्र में रहने वाले जीव तलहटी पर पड़े हैं. पहले यहां लोग तैरते थे. अब टहल रहे हैं.#HurricaneIrma
— Adrian (@deejayeasya) September 10, 2017
#Bahamas
Before (bottom pic) and after (top pic) pictures of dried up harbour pic.twitter.com/9j7pimy33G
जो पानी गया है, वो लौट भी आएगा
एक अच्छी खबर भी है. जो पानी गया है, वो लौट आएगा. वापस अपनी जगह. बहामास में तो लौट भी आया. 13 घंटे के अंदर. लोग डरे हुए थे. कि इतना सारा पानी जब लौटेगा, तो कयामत आ जाएगी. सुनामी टाइप. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. पानी शांति से अपने घर वापस आ गया. फ्लोरिडा में भी लौट आएगा. जिस राह गया था, उसी राह उल्टे पांव. जब आएगा तो शायद बाढ़ भी संग लाएगा. कुछ घंटे भी लग सकते हैं. कुछ दिन भी लग सकते हैं.
Creepy site - water in Tampa Bay is already being sucked out. This is view from downtown St. Pete waterfront. #HurricaneIrma
pic.twitter.com/4hqRDSrDsh
— Jason Beisel (@JasonBeisel) September 10, 2017
अमेरिकी जो न करें: इरमा की जान लेने के लिए तूफान पर गोलियां चला रहे हैं लोग!
प्रशासन ने लोगों को किनारे से दूर रहने की सलाह दी है. क्या पता, पानी किस तेजी से लौटे? अगर कोई चैन से बीच पर टहल रहा हो और देखते-देखते पानी लौट आए, तो? वैसे जब सुनामी आती है, तब भी कई बार ऐसा होता है. समुद्र का किनारा सूख जाता है. और फिर पानी हरहराता हुआ लौटता है. ऊंची-ऊंची लहरों पर सवार होकर. वैसे इरमा से बचने के लिए लोग अजब-गजब सनक दिखा रहे हैं. अमेरिका में तो लोगों ने सोशल मीडिया पर कैंपेन चला दिया. डिसाइड किया कि इरमा को गोली मारी जाए.गोली! तूफान गोली से मर जाएगा! मरा नहीं, तो कम से कम डर तो जरूर जाएगा. और डरकर सरपट भाग जाएगा. प्रशासन और पुलिस ने लोगों से अपील की है. कहा है, बेवकूफी मत करो. जान बचाओ अपनी. इतना ही कर पाओ, तो बहुत है.Because in America, we shoot everything. we even shoot the weather. we especially shoot hurricanes #watchoutirma
— María (@boulder2beirut) September 10, 2017
#shootirma
https://t.co/KGvY0RfOky
Florida police warn people not to shoot their guns at Hurricane Irma https://t.co/qu3cBgpHcR
— TIME (@TIME) September 10, 2017