The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • hurricane harvey brings out a mysterious sea creature out of ocean and social media is busy identifying it

तूफान पीछे छोड़ गया है उस जीव को जिसे दुनिया पहचान नहीं पा रही

सोशल मीडिया इसे पहचानने में जुटा है. आप भी कोशिश कर लीजिए.

Advertisement
pic
15 सितंबर 2017 (अपडेटेड: 15 सितंबर 2017, 01:06 PM IST)
Img The Lallantop
सारे अनुमान कहते हैं कि ये जीव ईल परिवार से ताल्लुक रखता है. ईल एक तरह की मछली होती है...
Quick AI Highlights
Click here to view more
मैंने अभी एक गिलास पानी पिया. कुल एक मिनट लगा होगा. हद से हद. कहीं दूर, लाखों-करोड़ों प्रकाश वर्ष दूर, इतनी ही देर में एक ब्लैक होल पंक्चर हुआ होगा. वो तो फिर भी अंतरिक्ष है. उसके अपने सीक्रेट्स हैं. हमारे आस-पास भी कई राज छुपे हैं. कभी सामने आते हैं, तो ताज्जुब होता है. अभी अमेरिका में चक्रवात आया था. इरमा नहीं. उससे पहले वाला. हार्वे. उसने खूब तांडव मचाया. हाहाकार हुआ खूब. अब चला गया है. बहुत कुछ देकर भी गया है. जैसे बाढ़. बर्बादी. और एक पहेली. पहेली है एक जीव.
हार्वे चक्रवात अटलांटिक में पैदा हुआ. ये रहस्यमयी जीव इसी तूफान में बहकर समंदर किनारे आ पहुंचा...
हार्वे चक्रवात अटलांटिक में पैदा हुआ. ये रहस्यमयी जीव इसी तूफान में बहकर समंदर किनारे आ पहुंचा...

ऐसा जीव जिसे पहले न कभी देखा, न सुना. अलग ही है. भीमकाय. भरे बदन का. मुंह से बाहर निकले नुकाले दांतों वाला. पीछे एक लंबी पूंछ भी है. लेकिन चेहरा गायब है. उसका घर समंदर में होगा कहीं. हार्वे की लहरें किनारे पटक गईं उसको. जिंदा नहीं. लाश. दक्षिण-पश्चिम टेक्सास में. बूझो तो जानो की नौबत आ गई है. सब पहेली बूझने में जुटे हैं. सबसे ज्यादा हैरान-परेशान है इंटरनेट. सोशल मीडिया पर लोग दीवाने हुए जा रहे हैं. एक है नेशनल ऑडूबॉन सोसायटी. अमेरिका में है. पर्यावरण संरक्षण का काम करती है. उसकी सोशल मीडिया मैनेजर हैं प्रीति देसाई. उन्होंने एक ट्वीट किया. इसमें इस पहेलीनुमा जीव की तस्वीर डाली. उनको समझ नहीं आया कि ये कौन सा जीव है. मदद के लिए ट्विटर पर दौड़ी आईं. कैप्शन लिखा- ये क्या है? बस फिर क्या था. सोशल मीडिया की अति जिज्ञासु कौम को एक टास्क मिल गया. वैसे प्रीति ने वॉशिंगटन के नेशनल म्यूजियम ऑफ नैचुरल हिस्ट्री में काम करने वाले जीवविज्ञानी से भी मदद मांगी. वो भी ठीक-ठीक जवाब नहीं दे पाए. अनुमान जरूर जताया. उनको लगता है कि ये स्नेक-ईल है. नुकीले दांतों वाला. पर पक्का नहीं कह सकते वो भी.
सोशल मीडिया पर इसे लेकर खूब कयासबाजियां चल रही हैं...
सोशल मीडिया पर इसे लेकर खूब कयासबाजियां चल रही हैं...

ये स्नेक-ईल्स समंदर के अंदर बिलों में रहते हैं. 100 से 300 फुट नीचे. मैक्सिको की खाड़ी से लेकर फ्रेंच गुयाना के इलाके में. उनका चेहरा नहीं दिखता. बस मुंह से बाहर निकला एक थूथना सा नजर आता है. और आंखें भी दिखती हैं. कुछ लोग कह रहे हैं कि शायद बड़े दांतों वाला लार्ज टूथ्ड कॉन्गर हो. कुछ पक्का नहीं है लेकिन. सोशल मीडिया यूजर्स को नया गेम मिला है. खूब कलाकारी कर रहे हैं. कुछ लालबुझक्कड़ों के जवाबी सैंपल्स पर नजर फेर लीजिए.  




 


देखिए, अटलांटिक के सबसे मजबूत चक्रवात इरमा का कारनामा  



ये भी पढ़ें:
इतना भयंकर तूफान कि समंदर गायब हो गया!

मौसम ने अपने सबसे विनाशक हथियार 'इरमा' को कैरेबियन तबाह करने भेजा है

 

Advertisement

Advertisement

()