हमने 10 अप्रैल, 2019 को एक स्टोरी की थी - कोलकाता में मैच जीतकर एयरपोर्ट के फर्शपर ही सो गए एमएस धोनी.इसमें हमने धोनी की अलग-अलग तस्वीरें शेयर की थीं. जो खुद धोनी ने अपने इंस्टाग्रामअकाउंट से शेयर की थीं. और ये तस्वीरें शेयर करते हुए धोनी ने लिखा- आईपीएल कीटाइमिंग के अनुसार ढलने के बाद जब आपकी मॉर्निंग फ्लाइट हो तो यही होता है. पूरीखबर का लिंक हमने ऊपर दे ही दिया है. तो उन्हीं कुछ शेयर की गयी तस्वीरों में से एकये भी थी. ज़रा गौर से देखिए इसे. इसमें लग रह है कि धोनी कुछ कह रहे हैं औररिएक्शन-स्वरूप शाहरुख़ अपना सर पकड़ के बैठ गए.आज तू ऊपर...होने को हम यहां पर अतिश्योक्ति अलंकार का उपयोग कर रहे हैं, क्यूंकि अगर बिना किसीको हर्ट किए थोड़ा ह्यूमर क्रिएट करना है तो बातें बढ़ा-चढ़ा कर कहनी ही होंगी. तोबेशक शाहरुख़ अपने बालों में ऐंवें ही हाथ फेर रहे हों, पर फॉर हेवंस ह्यूमर सेक, हमतो यही कहेंगे कि कुछ तो कहा है शाहरुख़ खान से माही ने...हमारे गेस - # शुरुआत में एक वक्त धोनी की टीम के पॉइंट्स ज़्यादा थे,लेकिन अब चेन्नई टॉप में है तो शायद धोनी ने कहा होगा - हार के जीतने वाले को हीबाज़ीगर कहते हैं.# या फिर ये भी कहा हो सकता है कि - डॉन्ट अंडरइस्टीमेट दी पावर ऑफ़...# होने को शाहरुख़ से 'संधि' करते हुए माही ने ये भी कहा हो सकता है कि - हर टीम मेंएक गुंडा होता है, अच्छा है कि हम दोनों एक ही टीम में नहीं हैं.# हो सकता है कि पिछले ही मैच में शाहरुख़ की टीम को हराने के बाद सांत्वना दे रहेहों - बड़ी-बड़ी सीरीज़ में छोटी-छोटी बातें होती ही रहती हैं. # या फिर चेन्नई सुपर किंग्स के बाद धोनी की सेकेण्ड फेवरेट टीम केकेआर ही हो, औरवो कह रहे हों - आई लव यू K.... K.... R...# हो सकता है चिढ़ा रहे हों, शाहरुख़ की मौज़ ले रहे हों, अखिर अभी-अभी उनकी टीम कोहराया जो था - इतनी शिद्दत से मैंने जीत जाने की कोशिश की है, कि हर प्लेयर ने मुझेजिताने की कोशिश की है. # वो था न अंग्रेजी का कोट - यू विन सम यू लूज़ सम. इसी वाले कोट को शाहरुख़ केएक डायलॉग के साथ कन्फ्यूज़ करते हुए शायद धोनी बोल गए हों - हम एक बार जीतते हैं,हम एक बार हारते हैं, शादी भी एक बार होती है...# संभावना इसकी भी है कि शाहरुख़ ऊपर गा रहे हों - माही वे! तो नीचे से धोनी नेपैरोडी बना दी हो - ऊपर गौरी का शाहरुख़ खान, नीचे आजा मेरी मान.# वो माय नेम इज़ खान वाला डायलॉग था न, वही यूज़ करके शाहरुख़ के प्रति अपना कंसर्नदिखाया हो - मुझे डर तो बहुत सी चीज़ों से लगता है, पर सबसे ज़्यादा डर इस ख्याल सेलगता है कि नीचे झुकते हुए आप गिर न पड़ो. # या फिर फ्लाइट का वेट रहे शाहरुख़ ने धोनी से पूछा हो कि यार कितनी लेट हो गई, कबआएगी, तो अपने माही बोले हों - सत्तर मिनट, सत्तर मिनट हैं तुम्हारे पास. सो लो तबतक. ऐसे बहुत से स्पेक्यूलेशन हैं आप भी बताइए कमेंट करके. अभी के लिए इतना ही.--------------------------------------------------------------------------------वीडियो देखें:IPL 2019: पहले टाइट बॉलिंग के बाद पंजाब ने आसान मैच फंसाया, फिर 1 गेंद रहते जीतलिया -