नोटबंदी का कहर: चोट्टों को कुछ नहीं मिला तो 25 लाख के बाल चुरा ले गए
सबका कष्ट आपको दिख रहा है. पर चोरों का नहीं दिख रहा.
Advertisement

फोटो - thelallantop
नोटबंदी क्या न कराए.
सबका कष्ट आपको दिख रहा है. पर चोरों का नहीं दिख रहा. कोई आइडिया भी है कि उन लोगों को कित्ती परेशानी हो रही है? :)
आलम ये है कि तेलंगाना के वारंगल में कुछ भद्रपुरुष चोरी के उद्देश्य से पहुंचे. वहां 500-1000 के पुराने नोट बहुतायत में थे. बेचारों को छांटकर बड़े नोट अलग करने पड़े. बड़े नोट वो छोड़ गए और सिर्फ छोटे अपने साथ ले गए.
कैश है ही नहीं तो चुराने वाला चुराए क्या. इसी की अति सामने आई है आंध्र प्रदेश के कुरनूल में. जब एक मंदिर से चोट्टों को कुछ नहीं मिला तो 7 बैग भरकर बाल चुरा ले गए.
हां जी, बाल. कुरनूल में श्रीसैलम मंदिर है, जिसमें श्रद्धालु अपने बाल न्योछावर करते हैं. ये मंदिर भारत के 12 शिव ज्योतिर्लिंगों में से है और इसे 'श्री मल्लिकार्जुन स्वामी' के नाम से जाना जाता है.
बुधवार रात 3 मास्कधारी चोट्टे मंदिर के स्टोर रूम में पहुंचे और 7 बोरा बाल लेकर फरार हो गए. मार्केट में इन 7 बोरा बैग की कीमत जानते हैं? 25 लाख रुपये.
चोरी का पूरा सीन CCTV कैमरे में दर्ज हो गया है. कुरनूल के SP AKE रवि कृष्णन ने बताया, 'हमें जानकारी मिली है और हम सारे तथ्यों की जांच कर रहे हैं. किसी अंदरूनी आदमी का रोल हो सकता है. हम मंदिर के स्टाफ से बात कर रहे हैं और जल्द ही केस सुलझा लेंगे.'
.webp?width=60)

