जब लगने लगता है कि ऋतिक और कंगना के बीच चल रही जूतमपैजार अब बंद होने को है. सीनमें एक नया तड़का लग जाता है. ऋतिक इधर कंगना से कोई भी अफेयर होने की बात को नकारतेहैं. उधर कंगना ऋतिक के साथ अपनी फोटो निकाल देती हैं. तो ऋतिक उसी पार्टी की औरफोटोज पब्लिक को दिखा देते हैं. उसी बीच में ऋतिक की एक्स-वाइफ सुजैन भी एक ट्वीटमार देती हैं. मामला इतना घिना गया है, कि प्यार और ब्रेकअप की चुटकियां ले-ले करगॉसिप करने वाले लोग भी बोर हो गए हैं.मामला शुरू हुआ था जब ऋतिक और कंगना के बीच ब्रेकअप की खबर आई थी. लेकिन तब तकमामला पर्सनल था. फिर लड़ाई हुई और घर की बात सड़कों तक आ गई. दोनों एक दूसरे को लीगलनोटिस भेजने लगे. ऋतिक ने कहा कंगना को ऐस्पर्गर्स सिंड्रोम है. जिसमें इंसान कासमाज में बर्ताव अजीब हो जाता है. और वो ऊटपटांग बातें करने लगता है.कब से शुरू हुई छीछालेदर?सीन ये था कि महीनों पहले एक वेबसाइट ने कंगना के एक बार पूछा था कि क्या 'आशिकी 3'में ऋतिक ने कंगना को हटा कर सोनम को ले लिया है. तो कंगना ने जवाब में कहा था किये उनके 'एक्स' की फैलाई हुई 'सिली' अफवाह थी. 15 मार्च को खबर आई कि ऋतिक ने कंगनासे लीगल नोटिस भेज कर कहा है कि वो एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाएं. जिसमें वो मीडियाके सामने ये साफ़ करें कि जिसको उन्होंने पब्लिक में 'सिली एक्स' कहा था वो ऋतिकनहीं है. ऐसा कहते हुए वो माफ़ी मांगें. वरना ऋतिक उन दोनों के बीच की बातों कोपब्लिक में बता देंगे.तो फिर कंगना भी क्यों चुप बैठतीं. अपने वकील से ऋतिक को नोटिस भिजवा दिया. ये कहतेहुए कि ऋतिक उन्हें धमका रहे हैं.फिर पता चला कि दोनों करण जौहर की एक पार्टी में मिले. जिसमें कंगना के ऋतिक कोनेशनल अवार्ड जीतने की बधाई भेजने के लिए थैंक्स कहा. तो ऋतिक ने कहा कि उन्होंनेऐसा कोई ईमेल नहीं भेजा. ऋतिक ने कहा जरूर कोई फेक आईडी से ऋतिक बन कर कंगना से बातकर रहा है. ऋतिक कहते हैं कि इतना बताने के बाद भी कंगना उनकी पर्सनल आईडी पर मेलभेजती रहीं. एक-एक दिन में 50-50 ईमेल किए. और कुल 1439 ईमेल भेजे.ट्विटर जनता ने कंगना का खूब मजाक उड़ाया थाhttps://twitter.com/SuchiOjha/status/710440763495223296https://twitter.com/Amul_Coop/status/710435943618981888https://twitter.com/iHrithik/status/692763425068466177https://twitter.com/HaramiParindey/status/710397720385572864https://twitter.com/ennwhee/status/710398443764588544फिर क्या कहा ऋतिक ने?"अगर कोई प्राइवेट चीज पब्लिक हो जाती है तो पब्लिक बातें बनाने लगती है. क्योंकिउन्हें पूरी सच्चाई पता नहीं होती. जितने भी लोग पूरे मैटर से जुड़े हुए हैं, उनकीपूरी तरह इज्जत करते हुए मैंने कानून का सहारा लिया है. मैं चाहता था मैटर प्राइवेटरहे. किसी प्राइवेट लीगल नोटिस में लिखी हुई बातें पब्लिक में दिखाना ब्रीच ऑफएथिक्स है. चुप रहना एक समय तक मर्यादा की बात होती है. लेकिन एक पॉइंट के बाद अपनानाम, अपने परिवार और अपनी इमेज को बचाने के लिए आपको मुंह खोलना ही पड़ता है.मामले का निचोड़ ये हैं कि जिस ईमेल आईडी की कंगना ने बात की थी वो मेरा है ही नहीं.इसकी शिकायत मैंने मुंबई क्राइम सेल में दिसंबर 2014 में ही कर दी थी. मेरा इस आईडीसे कोई नाता नहीं है. 5 मार्च 2016 को मैंने शिकायत दोहराई है. और पुलिस इस मामलेकी जांच कर रही है. एक बार मेरी फ़ेक आईडी से बात करने वाला पकड़ा जाए, तो पूरामुद्दा सॉल्व हो जाएगा.मैं जानता हूं मानसिक स्वास्थ्य एक बहुत सीरियस मैटर है. मैं इसे कभी किसी कोपर्सनली बेइज्जत करने के लिए इस्तेमाल नहीं करूंगा. इसे गलत तरीके से दिखाया जा रहाहै. मुझसे चुप रहने को कहा गया था. मैं दो साल चुप रहा." और फिर कंगना के वकील नेकहा कि ऋतिक की बातें केवल पब्लिक की सिम्पथी बटोरने के लिए हैं.कंगना की तरफ से बोले उनके वकील "ऋतिक की कही हुई बातें मीडिया में सिम्पथी बटोरने के लिए हैं. जिस तरह उन्होंनेमेरी क्लाइंट को धमकी दी है, उससे वो इतनी आसानी ने हाथ नहीं झाड़ सकते. वो इस बातसे भी इनकार नहीं कर सकते कि मेरी क्लाइंट ने कहीं भी उनका नाम नहीं लिया. वो कैसेकह सकते हैं कि 'एक्स' का मतलब उन्हीं से है. जबकि वो खुद ट्वीट करते देखे गए कि'जिन औरतों की मीडिया बात कर रहा है, उससे बेहतर तो मैं पोप को डेट कर लूं.'https://twitter.com/iHrithik/status/692763425068466177 कंगना अपने आप में एक बहुतबड़ी स्टार हैं. उन्हें पॉपुलर होने के लिए ऋतिक के नाम की जरूरत नहीं है.ऋतिक के नोटिस में लिखी बातें बेबुनियाद हैं. जिस बुनियाद पर वो मेरी क्लाइंट परमानहानि का दावा कर रहे हैं, उसका कोई सबूत नहीं है. ऋतिक रोशन ने बिना दिमाग काइस्तेमाल किए ये कदम उठाया है.ऋतिक झूठ बोलते हैं कि वो कंगना के सामाजिक पक्ष को नहीं जानते. उन्होंने खुद मेरीक्लाइंट की पार्टी अटेंड की थी. अपने परिवार के साथ. और मेरी क्लाइंट ने उनके घर कीपार्टियां अटेंड की थीं. हमारे पास पूरे सबूत हैं कि ऋतिक झूठ बोल रहे हैं." फिर होगए ईमेल लीकअब ये हुआ कि कुछ दिन पहले दोनों के ईमेल्स मीडिया में लीक हो गए. काफी पुरानेमेल्स थे ये. जो कंगना ने ऋतिक को भेजे थे. हालांकि ये मेल्स सचमुच कंगना ने हीभेजे या नहीं, इसका कोई प्रूफ नहीं है. पर ईमेल्स में जो लिखा था, वो अच्छा नहींथा. 'तू अभी मेरे मेल्स चेक कर रहा है. डम्बो, मेरी हरियाणवी ट्यूटर रोज आती है औरमैं रोज एक से एक गालियां सीख रही हूं, तो तू पंगे मत ले नहीं तो सारी उमर के लिएस्कार हो जाएगा. कोई थेरेपी नहीं चलेगी. दीवारों पे सिर पटकता मिलेगा.'source: bollywoodlifeकंगना के मुताबिक ये मेल्स एकतरफ़ा नहीं थीं. पर इस मामले में ऋतिक ने सफाई दी किकोई फेक आईडी से कंगना को मेल करता था. ये बात उन्होंने कंगना को बता भी दी थी. फिरभी कंगना उनके पर्सनल आइ डी पर मेल भेजती रहीं. ऐसा कहना था ऋतिक का.इसी बीच कंगना ने 'मिस मालिनी' से कहा: 'प्यार में लिखी हुई मेरी कविताएं,चिट्ठियां या तस्वीरें पब्लिक में फैला कर वो जीत नहीं पाएंगे. मैं किसी भी चीज कोलेकर शर्मिंदा नहीं हूं. चाहे वो मेरा अतीत हो, मेरे अफेयर हों, मेरा शरीर हो यामेरी इच्छाएं. इसलिए मुझे इस तरह शर्मिंदा करने की तरकीब नहीं चलेगी. मैं और मेरीटीम किसी की संवेदनाएं को ठेस नहीं पहुंचाना चाहते हैं. लेकिन उसके लिए उन्हें हमसेकाम की बात करनी होगी. फालतू बातें करने से कुछ नहीं होगा.' इस बवाल के पहले कंगनाकी बहन रंगोली ने ये बताया था कि ऋतिक और कंगना का अफेयर था. और साथ ही ऋतिक परकंगना का ईमेल अकाउंट हैक करने का इल्जाम लगाया था. जिसकी जांच चल रही थी. लेकिन 25अप्रैल को आई रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐसा कोई सबूत नहीं मिला जो साबित कर सके कि ऋतिकने कंगना का अकाउंट हैक किया था.अपनी रिलेशनशिप को प्रूफ करते हुए कंगना ने 25 अप्रैल को अपनी और ऋतिक की पर्सनलफोटो लीक कर दी. बताया जा रहा था कि ये तस्वीर कृष-3 की रिलीज के पहले अर्जुनरामपाल के घर हुई एक पार्टी में ली गई थी.ऋतिक फिर बन लिए कृषमामला जब कंगना की तरफ झुकने लगा, तो ऋतिक भी कैसे चुप बैठते. काउंटर मारते हुएऋतिक ने भी अगले दिन कुछ फोटो पब्लिक कीं. ये उसी पार्टी की फोटो थीं जिसकी फोटोकंगना ने दिखाई थी. ऋतिक की पब्लिक की हुई फोटो में उनकी एक्स वाइफ सुज़ैन, अर्जुनरामपाल, अर्जुन की पत्नी और कंगना हैं. जिन्हें देख कर ये पता चलता है, कि ऋतिक काये 'हग' ख़ास कंगना के लिए नहीं था. बल्कि पार्टी में कई दोस्तों के साथ उन्होंनेऐसी तस्वीरें खिंचवाई. वो भी सुजैन के साथ.अब तक पूरे सीन के बाहर बैठी सुजैन ने पूरे इशू में नया तड़का दे दिया. मीडिया नेसुजैन को खींचने की कोशिश की थी. डीएनए ने लिखा था कि सुजैन अपने परिवार वालों सेऋतिक और कंगना का मसला डिस्कस कर रही थीं. और ये बात-चीत बड़े जोश में हो रही थी.सुजैन ने मसले को ट्विटर पर उठाते हुए लिखा कि वो इस पर कोई कमेंट नहीं करने वालीहैं.https://twitter.com/sussannekroshan/status/724826099813896192लेकिन आज बुधवार शाम चुप्पी का वादा तोड़ते हुए सुजैन ने ऋतिक के सपोर्ट में होने कीबात कही. https://twitter.com/sussannekroshan/status/725307935488770048ये महाभारत यहां नहीं रुकेगी. कल कुछ और फैक्ट्स आएंगे. यूं समझ लीजिए कि एक हमामहै जिसमें हजार छेद हो गए हैं. सब देख रहे हैं. सब हंस रहे हैं. पर ये भूल रहे हैं.कि पर्सनल लाइफ सबकी इस हमाम सी ही है. इसे हम तक ही सीमित रखें. मैं और तुम. जोसाथ थे तो हम. अब अलग हैं तो काहे का गम.