कंगना ने ऋतिक से अपने कथित रिश्ते को लेकर बीते वक्त में बहुत कुछ बोला है. किऋतिक उन्हें स्टॉक कर रहे थे. कि ई-मेल्स इसके गवाह हैं. पैरिस में सगाई की कथितबात भी है. लेकिन इस दौरान ऋतिक ने प्रत्यक्ष तौर पर कभी कुछ नहीं कहा, सिवा 'पोप'वाले ट्वीट के. अब जब इस मसला फिर से जोरों पर है और चैनलों पर अदालतें लगी हैं तोऋतिक ने चुप्पी तोड़ी है. करीब चार साल में उन्होंने इतना खुलकर पहले कभी नहींबोला. उन्होंने लंबी टिप्पणी पोस्ट की है. इसमें भी उन्होंने सीधे तौर पर कंगना कानाम नहीं लिया है लेकिन कह सब दिया है.जब शुरू में कंगना ने अपना पक्ष रखा था तो भी हमने दिखाया था. अब ऋतिक रख रहे हैंतो भी दिखा रहे हैं. जब तक सच सामने आता है तब तक.एफबी पर ऋतिक ने गुरुवार को ये टिप्पणी पोस्ट कीःइसमें ऋतिक ने जो भी कहा उसका मतलब हिंदी में कुछ ऐसा होता हैः "मैंने चुना है किमैं हमेशा क्रिएटिव, प्रोडक्टिव और कंस्ट्रक्टिव काम करूं. इसके अलावा मैं बाकीचीजों को नज़रअंदाज कर देता हूं. मैं मानता हूं कि इन पर ध्यान न देना और सम्मान केरास्ते पर चलना ही लगातार होने वाली दखलअंदाज़ी को हतोत्साहित कर सकता है. बार-बारटीस देने वाले हैल्थ इशू को अगर नज़रअंदाज़ करते रहो तो वो भी घातक साबित होता है.इसी तरह दुर्भाग्य से ये पूरी घटना मेरे लिए घातक साबित हुई.लगता है मीडिया का इस बात को छोड़ने का कोई इरादा नहीं है. मुझे नहीं लगता कि अपनाकैरेक्टर सर्टिफ़िकेट देकर इस सर्कस को बढ़ावा देने का कोई फ़ायदा है. वो भी ऐसीस्थिति में जिसमें मैं कभी शामिल नहीं था. मर्ज़ी के बगैर इस गंदगी में मुझे खींचलिया गया है. ये कुछ ऐसा है जो मेरा गढ़ा हुआ नहीं.सच तो ये है कि मैं इस महिला से कभी व्यक्तिगत तौर पर मिला ही नहीं. हां, हमने साथमें काम किया है. लेकिन हमारे बीच कभी कोई प्राइवेट मीटिंग नहीं हुई. यही सच है.कृपया समझने की कोशिश कीजिए. मैं किसी कथित अफ़ेयर के आरोप के खिलाफ़ नहीं लड़ रहा.और न ही 'अच्छे लड़के' वाली इमेज बनाए रखने के लिए कोई बचकानी कोशिश कर रहा हूं.मैं एक इंसान हूं और अपनी कमियों से अच्छी तरह वाकिफ़ हूं.बल्कि मैं खुद को उससे कही ज्यादा गंभीर, संवेदनशील और विनाशकारी चीज़ से बचाने कीकोशिश कर रहा हूं. दुख की बात ये है कि मीडिया और पब्लिक में से बहुत कम लोग सचजानने की इच्छा रखते हैं. मेरे लिए जीवन की इस सीख को पचा पाना बहुत मुश्किल है.ऋतिक और कंगना बहुत पहले एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान.अगर लोग एक झूठ के साथ खुश हैं तो ठीक है. उन्हें लगता है ऐसा करने से उनकी वोआदर्श दुनिया बनी रहेगी, जहां महिला हमेशा पीड़ित होती है और पुरुष लड़ाई शुरू करनेवाला, तो मुझे भी इससे कोई दिक्कत नहीं है.महिलाएं सदियों से पुरुषों के हाथों उत्पीड़न झेलती आई हैं. मुझे ये देखकर बहुतगुस्सा आता है कि कुछ पुरुष महिलाओं के साथ इतने क्रूर कैसे हो सकते हैं. ऐसे पुरुषसख़्त से सख़्त सज़ा के हकदार हैं. इस आधार पर अगर ये तर्क दिया जाता है कि पुरुषकभी पीड़ित नहीं हो सकता और महिला कभी झूठी नहीं हो सकती, तो मुझे इससे भी कोईदिक्कत नहीं है.दो हाई प्रोफ़ाइल सेलिब्रिटीज में सात साल तक अफ़ेयर चला और कोई एक भी तस्वीर नहीं,कोई सबूत नहीं. पैरिस में जनवरी, 2014 में जिस कथित सगाई के होने का दावा किया जाताहै, उसकी एक सेल्फ़ी तक नहीं. कोई ऐसा सबूत नहीं जिससे लगे कि दोनों में एकरोमैंटिक रिश्ता था.फिर भी हम लड़की की बातों का यकीन कर रहे हैं क्योंकि हम सोचते हैं कि एक लड़की भलाझूठ क्यों बोलेगी?मेरे पासपोर्ट की ट्रैवल डीटेल्स से ये साफ़ होता है कि मैं जनवरी 2014 में कहींदेश से बाहर नहीं गया. यानी कि वो तारीख जब पैरिस में ये कथित सगाई हुई थी.इस कथित रिश्ते का एकमात्र सबूत जो मीडिया में पेश किया गया वो एक फ़ोटोशॉप की हुईतस्वीर थी. इसके अगले ही दिन मेरी एक्स-वाइफ और दोस्तों ने उस तस्वीर की सच्चाईदुनिया के सामने रख दी थी.इस फोटो के एक हिस्से को कंगना की पीआर टीम ने कथित तौर पर लीक किया था, जिसका खंडनऋतिक की पूर्व-पत्नी सुज़ैन ने तुरंत कर दिया था कि वे औऱ कई दूसरे लोग उसी समय साथमौजूद थे और ऐसी कोई बात नहीं थी. दूसरी फोटो में बाकी लोग भी दिख रहे हैं.ये सारे सवाल पूछे तक नहीं गए, क्योंकि हमें महिलाओं की रक्षा करना सिखाया जाता हैऔर हमें ऐसा करना भी चाहिए. मुझे भी मेरे माता-पिता और मेरी ज़िंदगी की सारी महानमहिलाओं ने यही सिखाकर बड़ा किया है. मैं इन सबका आभारी हूं. मैं अपने बच्चों को भीवही सीख दूंगा. उन्हें हमेशा महिलाओं की इज़्ज़त करना सिखाऊंगा.एक ही तरफ़ से भेजे गए 3000 मेल्स हैं. जो कि या तो मैंने खुद को भेजे या उस महिलाने मुझे भेजे. साइबर क्राइम विभाग कुछ दिनों में इन दोनों में से किसी भी कहानी कोसही या ग़लत साबित कर सकता है. मैंने तो लैपटॉप और फ़ोन समेत सभी गैजेट्स साइबर सेलमें जमा कर रखे हैं लेकिन दूसरी पार्टी ने ऐसा करने से इनकार कर दिया है.जांच-पड़ताल अभी बंद नहीं हुई है.मैं फिर से कहना चाहूंगा कि ये दो लवर्स के बीच का झगड़ा नहीं है. मैं लोगों सेदरख्वास्त करता हूं कि इसे दो लवर्स के बीच के झगड़े का नाम देना बंद करो. एकसेकेंड के लिए इसे वैसा देखने की कोशिश करो, जैसा ये सच में है.मेरा पिछले चार सालों से उत्पीड़न हो रहा है और पक्षपाती रवैये की वजह से मैं अपनीबात रखने में असमर्थ हूं.मैं गुस्सा नहीं हूं. मैं गुस्से को अपनी ज़िंदगी में दख़ल नहीं देने देता. मैंनेअब तक की ज़िंदगी में किसी पुरुष या महिला से लड़ाई नहीं की है. मेरा तलाक़ के समयभी कोई झगड़ा नहीं हुआ था. मैं और मेरे करीबियों ने हमेशा शांति चुनी.मैं यहां किसी पर आरोप लगाने या किसी को जज करने के लिए नहीं हूं. लेकिन अब सच कीरक्षा करने का समय आ गया है. क्योंकि जब सच को हानि पहुंचती है तो पूरे समाज कोनुकसान भुगतना पड़ता है. इससे हमारे करीबियों को हानि होती है, हमारे परिवार, हमारेबच्चों को हानि होती है."----------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें:कंगना के वो बयान, जिन्होंने बॉलीवुड और सोशल मीडिया को हिला रखा है24 बातों में जानें कंगना रनोट की नई फिल्म 'सिमरन' की पूरी कहानीकंगना रनोट जैसे क्रेडिट ले रही हैं वे जल्द ही गुरमीत राम रहीम हो जाएंगी'सिमरन' फिल्म के लेखक अपूर्व असरानी ने कंगना के बारे में किया खुलासा