टीचर के ट्रांसफर पर बच्चे ऐसा कर देंगे, किसी ने सोचा नहीं होगा
सोशल मीडिया पर वायरल हो गया मामला. ऋतिक रौशन ने भी शेयर किया है.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
बॉलिवुड स्टार ऋतिक रौशन ने ट्वीट कर एक खबर शेयर की है. लिखा है -

बच्चों ने टीचर को जाते देख बवाल मचा दिया.(सोर्स- पीटी टीवी)
ये फोटो है तमिलनाडु के शहर थिरावलूर की. यहां के वेलियागरम स्थित सरकारी हाई स्कूल की. दरअसल यहां पढ़ाने वाले इंग्लिश टीचर जी भगवान का ट्रांसफर कर दिया गया था. जब भगवान के जाने की बारी आई तो स्कूल के स्टूडेंट्स का दिल टूट गया. उन्होंने जो किया वो आप फोटो देखकर समझ सकते हैं. बच्चों का 28 साल के भगवान से ये लगाव सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. ये फोटोज खूब शेयर हुईं और इसका असर भी हो गया. वो ऐसे कि भगवान का ट्रांसफर अब 10 दिन के लिए होल्ड पर रख दिया गया है. 10 दिन के बाद ये फैसला किया जाएगा कि भगवान का ट्रांसफर होगा या नहीं.
भगवान बताते हैं कि ये उनकी पहली नौकरी है. वो यहां 2014 से पढ़ा रहे हैं. क्लास 6 से 10 तक के बच्चों को वो इंग्लिश पढ़ाते हैं. उनके ट्रांसफर के पीछे का कारण था कि इस स्कूल में टीचर-स्टूडेंट रेशियो में एक टीचर ज्यादा था. सो वो एक टीचर वही थे. इसलिए उनका ट्रांसफर किया गया. पर जैसे ही बच्चों को उनके ट्रांसफर की बात पता चली तो उन्होंने बवाल काट दिया. बच्चों के पैरंट्स ने भी इसका सपोर्ट किया.

टीचर को पकड़ कर खड़े बच्चे.(सोर्स - पीटी टीवी)
कैसे बने फेवरेट
बच्चों के साथ उनके इस लगाव का मेन कारण उनके पढ़ाने का तरीका था. वो बच्चों से एक टीचर नहीं, भाई की तरह बातचीत करते थे. न सिर्फ उनकी पढ़ाई को लेकर बल्कि उनके भविष्य को लेकर भी. वो बच्चों को प्रोजेक्टर की मदद से भी पढ़ाते थे, जिससे बच्चों को चीजें समझने में काफी आसानी होती थी. इन्हीं सब चीजों ने उन्हें बच्चों का फेवरेट बना दिया था.
ये भी पढ़ें-
भाई को लिपस्टिक लगाने पर छक्का कहा गया, फिर लड़की ने जो किया उसके लिए सैल्यूट बनता है बॉस!
वो एक्टर जो लोगों को अंग्रेज़ लगता था, लेकिन था पक्का हिंदुस्तानी
मोटरसाइकल पर आए, पांच लड़कियों को बंधक बनाया और फिर गैंगरेप किया
हापुड़ में गोकशी के शक में मारे गए कासिम की इस तस्वीर की कहानी क्या है
बर्गर किंग का ऑफर- प्लेयर से प्रेग्नेंट होकर जिंदगीभर फ्री खाना खाएं
लल्लनटॉप वीडियो देखें-
टीचर और स्टूडेंट्स के बीच का ये जुड़ाव दिल को बहुत सुकून देने वाला है...और ये बात अकेले ऋतिक ने ही नहीं बोली है. सोशल मीडिया पर ढेरों लोगों ने इस खबर को शेयर किया है. एक ऐसे टीचर की तारीफ की है, जिससे उसके स्टूडेंट्स लिपटे हुए हैं. वो इसलिए क्योंकि टीचर का ट्रांसफर हो गया है और बच्चे उसे जाना नहीं देना चाहते. बच्चे टीचर को पकड़े हुए हैं. रो रहे हैं. बिलख रहे हैं. टीचर भी रो रहा है. पर आदेश तो आदेश ही है. पहले ये फोटो देखिए और समझिए कि एक टीचर और बच्चों के बीच ऐसा रिश्ता भी हो सकता है -