बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन भी अभी बाकी लोगों की तरह ही घर पर हैं. दोनों बेटे ऋधान,रेहान और एक्स वाइफ सुजैन भी उनके साथ ही हैं. लॉकडाउन के चलते बच्चों को कंपनीदेने के लिए सुजैन और ऋतिक एकसाथ रह रहे हैं. इसके बाद ऋतिक ने सोशल मीडिया परसुजैन को 'थैंक यू' भी कहा था.इसी कड़ी में सुजैन ने 25 अप्रैल को इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की. इसमें ऋतिकअपने दोनों बेटों के साथ खड़े हैं. इसमें बैकग्राउंड में पेड़ और बादल दिख रहे हैं.View this post on InstagramWhat is this life, so full of care, We have no time to stand and stare. No timeto stand beneath the boughs And ask with love, about the ‘why’s’ and ‘ how’s’ Sostop awhile and do enjoy that stare, Take it in.. absorb as we all are moving..even though we don’t know where. There is, this amazing thing called ‘Life’....as the ultimate dare. Stay Home, Stay strong and full of care. Inserts takenfrom the poem Leisure by William Henry Davies. #SHHH #stopandstare#the-philosophers #RyeRayRidz #designyourthoughts #summeroflockdown2020#quarantivities #notestoself p.s the app used for the moving clouds is calledPixaloop.A post shared by Sussanne Khan(@suzkr) on Apr 24, 2020 at 9:34pm PDTबाद में ऋतिक के फैन ने इस फोटो को टि्वटर पर भी पोस्ट कर दिया. इस पर एक महिला फैनने फोटो पर कमेंट किया. उसने पूछा कि क्या ऋतिक के हाथ में सिगरेट है या मुझे गलतदिख रहा है. उसने लिखा, 'ऋतिक, उम्मीद है कि तुम स्मोक नहीं करते हो. मुझे बहुतज्यादा दुख हो रहा है.'दरअसल ऋतिक के पीछे जो पेड़ हैं, उनसे ऐसा लगता है कि उनके हाथ में सिगरेट जैसा कुछहै.इसके बाद ऋतिक रोशन ने कमेंट कर मामला साफ किया. उन्होंने जवाब दिया, 'मैं सिगरेटनहीं पीता हूं. अगर मैं कृष होता, तो इस (कोरोना) वायरस को खत्म करने के बाद सबसेपहले धरती से सभी सिगरेट का खात्मा कर देता.'I am a non smoker . :) and if I was Krrish , first thing I’d do aftereradicating this virus would be to decimate every last cigarette from thisplanet .— Hrithik Roshan (@iHrithik) April 26, 2020इस जवाब पर फैंस ने ऋतिक की काफी तारीफ की. इनमें 'हिचकी' फिल्म के डायरेक्टरसिद्धार्थ मल्होत्रा भी शामिल थे. उन्होंने लिखा कि आप हमेशा करिश्माई होते हैं.Woooow I can't believe you respond me second time. I am very happy. I know thatyou are a non smoker but there was other comments about it too and I was soanxious and I wanted to ask for I care & love you a lot. Thanks a lot for yourreply. Love you sooooo much— Pelin (@Pelin_PP) April 26, 2020वहीं जिस महिला फैन ने सवाल किया था, उसने भी ऋतिक का जवाब आने पर खुशी जताई. उसनेलिखा, 'मुझे यकीन नहीं हो रहा कि दूसरी बार तुमने जवाब दिया है. मैं बहुत खुश हूं.मुझे पता है कि तुम सिगरेट नहीं पीते, लेकिन कुछ लोगों ने ऐसे कमेंट किए, जिससे मैंचिंता में पड़ गई. मैं जिससे प्यार और जिसकी परवाह करती हूं, उससे पूछना चाहती थी.जवाब के लिए शुक्रिया. काफी सारा प्यार.' ऋतिक रोशन आखिरी बार साल 2019 में 'वॉर'फिल्म में नज़र आए थे. इस फिल्म ने तगड़ी कमाई की थी. इससे पहले उनकी फिल्म 'सुपर30' भी हिट रही थी.भारत में कोरोना वायरस के मामलों का स्टेटस--------------------------------------------------------------------------------Video: कनिका ने अस्पताल से डिस्चार्ज होने के 21 दिन बाद इंस्टाग्राम पोस्ट मेंक्या लिखा?