एक वीडियो आया है. दुनिया के चौधरी अमेरिका के दो राष्ट्रपतियों पर. बराक ओबामा औरडोनाल्ड ट्रंप. इन दो राष्ट्रपतियों की सोच कितनी अलग है इसका एक नमूना भर है ये.जहां एक तरफ बराक ओबामा फैमिली मैन के तौर पर जाने जाते हैं, वहीं अपनी एंटी-वुमनकमेंट्स के लिए ट्रंप अच्छे खासे बदनाम हैं. पूरी दुनिया में उनकी इस बात को लेकरआलोचना होती रही है कि वो औरतों को एक ऑब्जेक्ट की तरह देखते हैं. इस वीडियो में भीउनका ये टैलेंट ख़ूब सामने आ रहा है. ट्रंप और ओबामा दोनों से उनकी बेटियों के बारेमें पूछा जा रहा है. जहां एक तरफ ओबामा एक मुहब्बत से लबरेज़ पिता के लहज़े में अपनीबेटियों के बारे में बात करते हैं. वहीं ट्रंप की बातों से उनकी महिलाओं के लिएसिंगल ट्रैक सोच बार-बार झलकती है. ओबामा गर्व भरे लहज़े में बता रहे हैं कि उनकीबेटियां बहुत विनम्र और दयालु हैं. ट्रंप अपनी बेटी के बारे में कहते हैं, ‘अगर येमेरी बेटी नहीं होती तो मैं इसे डेट कर रहा होता.’ ओबामा अपनी बेटियों के गुणों कीतारीफ़ करते नहीं थकते. उनका पूरा ज़ोर बेटियों के फनी, स्मार्ट और नर्मदिल होने परहै. एक प्राउड पिता की झलक उनकी हर बात से दिखाई देती है. वहीं जब ट्रंप से पूछागया कि उनकी बेटी ‘टिफनी’ में उन जैसा और उनकी पत्नी जैसा क्या है तो उनका जवाब था,‘उसकी टांगें मार्ला जैसी है.’ इसके बाद वो अपने दोनों हाथ छाती की तरफ ले जाते हैंऔर कहते हैं, 'मैं इस हिस्से के बारे में श्योर नहीं हूं.' एक और इंटरव्यू में जबट्रंप और उनकी बेटी से पूछा गया कि आप दोनों की कॉमन फेवरेट चीज़ कौन सी है तो बेटीका जवाब था या तो रियल एस्टेट या गोल्फ. वहीं ट्रंप कहते हैं, ‘मैं सेक्स कहने जारहा था.’ डोनाल्ड ट्रंप इस मामले में बेहद बदनाम हैं कि औरतों के लिए उनका नज़रियाहमेशा आपत्तिजनक रहा है. चाहे महिला पत्रकार पर भद्दे कमेंट्स हो या महिलापॉलिटिशियन को गाली देने की हिमाकत! ये आदमी दुनिया के सबसे ताकतवर देश काराष्ट्रपति है.--------------------------------------------------------------------------------ये भी देखियेटाइम मैगजीन ने ट्रंप से बदला चुकाया हैपाकिस्तान शानदार देश है, नवाज़ से बात कर पुराना याराना लगा : ट्रंपइस कॉमेडियन ने ट्रंप के बेटे से कहा, 'मैं मुसलमान हूं और किसी से नहीं डरता'