सबसे पहली बात. जो भी करना, अपने रिस्क पर करना.--------------------------------------------------------------------------------जिस देस में 4mbps की स्पीड मिलना बड़ी बात हो, वहां जियो जैसी स्कीम के लिएमारा-मारी तो होगी ही. जनता लोटी पड़ी है इसके लिए. लेकिन एक पेच फंस गया है जियोमें. 5 सितंबर को जब ये लॉन्च हुआ था, तब तो बड़ा झमक के नेट चल रहा था. 30mbps केआस-पास. रिलायंस कह रहा था कि वो सबसे तेज इंटरनेट देने वाली कंपनी बन गई है. लेकिनतीन सप्ताह बीतते-बीतते स्पीड 6-7mbps पर आ गई है. कहा ये भी जा रहा है कि अभी बीटावर्जन है तो स्पीड कम है. 1 जनवरी को जब कॉमर्शियल लॉन्चिंग हो होगी तो स्पीड बढ़जाएगी.लेकिन मूतने के बाद फ्लश भी न चलाने वाले इस जमाने में 1 जनवरी तक का इंतजार कौनकरेगा. तब तक के लिए हम महाजुगाड़ लाए हैं. आप अपने जियो सिम की इंटरनेट स्पीड बढ़ासकते हैं.4G बैंड है क्याजियो की स्पीड बढ़ाने से पहले ये जान लीजिए कि 4G है क्या. 4G का मतलब है चौथीजेनरेशन. रेडियो फ्रिक्वेंसी को बैंडविड्थ में बांटा जाता है. हर बैंडविड्थ का अपनाअलग इस्तेमाल होता है. 4G इसी तरह की एक बैंडविड्थ है, जिसमें डेटा की इनकमिंग औरआउटगोइंग पिछली जेनरेशन से ज्यादा तेज होती है. एयरटेल बैंड 40 (2300MHz) देता हैऔर वोडाफोन बैंड 5 (850Mhz) देता है. जियो बैंड 3, 5 और 40, तीनों पर 4G देता है.बेस्ट कवरेज: बैंड 5 > बैंड 3 > बैंड 40. बेस्ट स्पीड: बैंड 40 > बैंड 3 > बैंड 5यानी बैंड 5 आपको सबसे तगड़ा कवरेज देता है, लेकिन इसकी स्पीड उतनी अच्छी नहींहोगी. बैंड 40 आपको पेलकर स्पीड देगा, लेकिन इसका कवरेज खराब होगा. आपका फोन जिसएरिया में होता है, वो एरिया के सिग्नल के हिसाब से सबसे अच्छे बैंड से अपने-आपकनेक्ट हो जाता है. जियो के साथ भी यही लोचा है, जिसकी वजह से स्पीड कम-ज्यादा होतीरहती है. तो अच्छी स्पीड के लिए आपको बैंड को कंट्रोल करना होगा (अपने रिस्क पर).इसके दो तरीके हैं.पहला तरीका:अपने 4G नेटवर्क को बैंड 40 यानी बेस्ट स्पीड पर लॉक कर दीजिए. इससे आपका फोन किसीभी एरिया में रहे, बेस्ट स्पीड ही देगा. इसके लिए:-- *#*#4636#*#* डायल करें.-- फोन की इन्फॉर्मेशन दें.-- 'सेट प्रिफर्ड नेटवर्क टाइप' (Set preferred network type) सेलेक्ट करें.-- LTE ओनली (LTE Only) सेलेक्ट करें.QUALCOMM प्रोसेसर के लिए-- प्लेस्टोर से शॉर्टकट मास्टर (लाइट) इंस्टॉल करें-- मेन्यू > सर्च-- 'Service Menu' या 'Engineering Mode' टाइप करके सर्च करें.-- अगर ये मिल जाए तो LTE बैंड को बदल दें.MEDIATEK प्रोसेसर के लिए-- MTK Engineering Mode ऐप इंस्टॉल करें.-- ऐप चलाएं.-- 'MTK Settings' सेलेक्ट करें.-- 'BandMode' सेलेक्ट करें.-- वो सिम स्लॉट सेलेक्ट करें, जिसमें आपने जियो सिम लगाया है.-- 'LTE mode' सेलेक्ट करें.-- बेस्ट स्पीड के लिए बैंड 40 और बेस्ट कवरेज के लिए बैंड 5 चुनें.-- सेटिंग को सेव कर लें और फोन रीबूट कर लें. इससे सेटिंग्स एक्टिवेट हो जाएंगी.* इसमें कंडीशन अप्लाई भी है. ये सेटिंग आपके फोन और प्रोसेसर के हिसाब से कामकरेंगी. ऐसे में जरूरी नहीं कि ये चलें ही. मतलब जो भी करें, अपने रिस्क पर करें.दूसरा तरीका:एपीएन (APN) सेटिंग बदल दें. APN सेटिंग बदलने का तरीका हम आपको बता देंगे, लेकिनउससे पहले वो सेटिंग लिखकर रख लीजिएगा जो पहले से सेट है. लिखने के बाद सेटिंग कोयूं बदल दें.-- Name - RJio-- APN - jionet-- APN Type - Default-- Proxy - No changes-- Port - No changes-- Username - No changes-- Password - No changes-- Server - www.google.com-- MMSC - No changes-- MMS proxy - No changes-- MMS port - No changes-- MCC - 405-- MNC - 857 or 863 or 874-- Authentication type - No changes-- APN Protocol - Ipv4/Ipv6प्ले स्टोर से SNAP VPN डाउनलोड करें:ये सेटिंग बदलने के बाद प्ले स्टोर से Snap VPN ऐप डाउनलोड कर लें. इंस्टॉल करने केबाद इसे सिंगापुर या फ्रांस सर्वर से कनेक्ट कर दीजिए. इससे आपकी ब्राउजिंग स्पीडतो नहीं, लेकिन डाउनलोडिंग स्पीड जरूर बढ़ जाएगी.अब आखिर में मुद्दे की बातदेखो हम पहिले ही बता चुके हैं कि जो भी करना, अपने रिस्क पर करना. अगर बाद में कुछगड़बड़ा जाए तो लल्लनटॉप को दोष मत देना. क्यों? क्योंकि रिलायंस जियो इकलौता 4Gनेटवर्क है जो 3, 5 और 40, तीनों बैंड पर काम करता है, ताकि आपको बेस्ट कवरेज औरबेस्ट स्पीड, दोनों मिलें. तो अगर आपने बैंड 40 लॉक कर दिया तो स्पीड तो अच्छी मिलजाएगी, लेकिन कवरेज धुआं हो जाएगा. लोकेशन बदली तो हो सकता है कि स्पीड भी न मिले.इसी तरह अगर 3 या 5 बैंड लॉक कर दिया तो कवरेज बंपर हो जाएगा, लेकिन स्पीड राख होजाएगी. लोकेशन वाली समस्या भी बनी रहेगी. हालांकि, आप पूरे प्रोसेस से गुजरकर बैंडबदल भी सकते हैं, लेकिन खुद बताइए, इतना सिरदर्द लेंगे क्या आप?--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ लो: मैं इन 8 वजहों से रिलायंस जियो 4G सिम के 4 टुकड़े करके फेंकने वालाहूं सावधान! जियो सिम के नाम पर ये लोग आपको मूर्ख बना रहे हैं जियो से टक्कर केलिए ये कंपनी दे रही है लाइफटाइम फ्री टॉकटाइम व्हाट्एप ने अब तक का सबसे वाहियातफीचर लॉन्च कर दिया है जियो रे रिलायंस के लाला! JIO के बारे में सारी बातें यहांजानिए रिलायंस JIO 4G से ये 5 काम करेंगे जुगाड़ू इंडियन एयरटेल बोले JIO से: तुमसेन हो पाएगा जियो सिम छोड़ो, रेल का टिकट ले लो, वहां भी 4G मिलेगा