जियो, जियो, जियो... क्या तुम अब तक सिम नहीं लिए? अच्छा 2G और 3G मोबाइल है. औरजियो के लिए बारकोड चाहिए. ओह नो, दिक्कत हो गई फिर तो. लेकिन जहां कोई साथ न दे,वहां साथ देता है जुगाड़. जब अक्ल के पहिये लगा दो, तो सब कुछ दौड़ पड़ता है. तो यहांहम वो तरीका खोज लाये हैं, जिससे 2G और 3G वालों की बल्ले-बल्ले हो जाए. अब वो भीबारकोड हासिल कर सकते हैं. बारकोड तो अब समझ ही गए होगे, क्योंकि इतना जियो-जियो होगया. तो बताने की जरूरत नहीं. और हां, आज के टाइम में बारकोड हासिल करना नौकरी पानेसे भी ज्यादा जरूरी हो गया है. रिलायंस जियो सिम जो लेना है. रिलायंस जियो सिम तभीमिलेगा जब बारकोड होगा. और बारकोड के लिए सबसे पहले 4G मोबाइल होना ज़रूरी है. अबटेंशन तो 2G और 3G हैंडसेट वालों की है. वो कैसे बारकोड हासिल करें? ये कुछ ऐसेस्टेप हैं कि अगर इन को फॉलो किया जाए तो 2G और 3G फोन वाले बारकोड हासिल कर सकतेहैं. ओह्ह माय गॉड, आप तो बड़ी जल्दी-जल्दी खबर पढ़ते जा रहे हैं, यहां सिर्फ आपकोबारकोड निकालने का तरीका मिलेगा. रिलायंस जियो सिम नहीं. तो जरा तसल्ली रखिए. औरहां, संभल के करना, वो भी अपने रिस्क पर.ये रहे वो पांच स्टेप.1. सबसे पहले आपको जरूरत पड़ेगी एक एप की. तो आप MYJIO App Old APK version 3.2.05डाउनलोड कर लीजिए. ये आपको प्ले स्टोर पर नहीं मिलेगा, क्योंकि रिलायंस जियो इसेअपडेट कर चुका है. कई और वेबसाइट पर मिल जाएगा. एप को ओपन करने के बाद जियो के सभीएप को डाउनलोड कर डालिए. 2. Myjio के सारे एप डाउनलोड कर लिए. गुड. अब कुछ डेटाक्लियर करना होगा. फोन के सेटिंग मेनू में घुस जाओ. और अब Myjio एप से सारा डेटाक्लियर कर डालो. अनइंस्टाल न करना एप. सिर्फ डेटा क्लियर करना. 3. एप की सफाई करनेके बाद. अब आप अपना इंटरनेट डिसकनेक्ट कर दो. और हां वाई-फाई भी ऑन मत रहने देना.अब अगले स्टेप की बारी है. मतलब नेट ऑफ करके एप के Myjio पर क्लिक कीजिए. 4. अब जोआपके सामने ऑप्शन आएगा वो होगा, Get Jio SIM. जैसे ही ये ऑप्शन आए तभी नेट ऑन कीजिएऔर ऑप्शन पर क्लिक कर डालिए. 5. जैसा ही आप ऐसा करते हैं. तभी आपको रिलायंस जियोबारकोड मिल जाएगा.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ेंजियो वालों के लिए एक बुरी खबर और देश के लिए एक अच्छी खबररिलायंस जियो यूज करने वालों के लिए बुरी खबर और इस पर मुहर भी लग गई हैक्या आपके जियो की 4G स्पीड राख हो गई है? आओ बढ़ा दें इन लोगों की चली तो रिलायंस जियो 4G बंद हो जाएगा