The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • How Tim Cook responds when US President Donald Trump Called him Tim Apple

ट्रंप ने ऐसा क्या बोला कि ऐपल के सीईओ टिम कुक ने अपना नाम ही बदल लिया

डोनाल्ड ट्रंप जो न करें, वो कम है. भयानक मौज हो रही है.

Advertisement
pic
8 मार्च 2019 (अपडेटेड: 8 मार्च 2019, 09:23 AM IST)
Img The Lallantop
ऐपल सीईओ टिम कुक और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (AP)
Quick AI Highlights
Click here to view more
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हर वक्त सुर्खियों में रहते हैं. पर अबकी बार उन्होंने खुद के साथ टिम कुक को भी ट्रेंड करवा दिया. हुआ ये कि व्हाइट हाउस में एक इवेंट था. जहां ट्रंप तो थे ही, साथ ही ऐपल के सीईओ टिम कुक भी पहुंचे हुए थे. इस इवेंट में डोनाल्ड ट्रंप गलती से टिम कुक को टिम ऐपल बोल गए. टिम ने वहां तो कोई जवाब नहीं दिया लेकिन ट्विटर से जवाब दे दिया है.
दुनिया भर से लोगों ने इस मसले पर ट्विटर पर डोनाल्ड ट्रंप को ट्रोल करना शुरू कर दिया. पहले वीडियो देखिए जब ट्रंप ने टिम ऐपल कहा. लोग इस वीडियो को ढूंढ-ढूंढकर कर देख रहे हैं. टिम कुक ने क्या किया?
सीईओ कुक ने इस पर बिना कहे ही मौज ले ली. वो ऐसे कि टिम ने ट्विटर पर अपना नाम बदलकर टिम ऐपल कर लिया है. अगर आप ऐपल यूजर हैं तो आप आईफोन, आईपैड या मैकबुक पर टिम कुक का प्रोफाइल देखेंगे तो आपको Tim के बाद ऐपल का लोगो बना दिखाई दिखेगा. अगर आप एंड्रायड या किसी और डिवाइस से ट्विटर पर टिम कुक का प्रोफाइल देखेंगे तो आपको Tim  लिखा दिखेगा. यहां देखिए.
लेफ्ट साइड में आईफोन से और राइट साइड में एंड्रायड डिवाइस से स्क्रीनशॉट ली गई है.
लेफ्ट साइड में आईफोन से और राइट साइड में एंड्रायड डिवाइस से स्क्रीनशॉट लिया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप की बेटी और बिजनेसमैन इवांका ट्रंप ने भी इस बात पर मौज ली. डोनाल्ड ट्रंप इससे पहले लॉकहीड मार्टिन के सीईओ मैरिलिन ह्यूसन को 'मैरिलिन लॉकहीड' और ऐमज़ॉन के सीईओ जेफ बेजोस को 'जेफ बोजो' कह चुके हैं. उस वक्त भी सोशल मीडिया पर ट्रंप की किरकिरी हुई थी.


वीडियो- अयोध्या मामले पर इन तीन लोगों को मिली है मध्यस्थता की जिम्मेदारी

Advertisement

Advertisement

()