एप्पल आईफोन की होर्डिंग दिखे कहीं तो देखना. उसमें एक सजी संवरी आदर्श भारतीय नारीसा लुक लिए एक खूबसूरत महिला हैं. इनका नाम है रैना. आशीष परमार की वाइफ हैं. आशीषबैंगलुरू के हैं. प्रोफेशनल फोटोग्राफर हैं. वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी में कर्राइंट्रेस्ट है. लेकिन कहानी ये है कि रैना इत्ती फेमस कैसे हो गई कि उनकी फोटो कोएप्पल ने ब्रांड एंबेसडर बनाया. दरअसल बीती दिवाली आशीष आईफोन 6S लेकर आए. पत्नीहाथ में दिया लिए खड़ी हुई थी. हर आदमी ऐसे मौके पर फोटोग्राफर हो पड़ता है. वो तोपहिले से हैं. एक फोटो क्लिक किया. और इंस्टाग्राम पर डाल दिया. साथ में 9 औरफोटोज. रैना की उसकी ससुराल में पहली दिवाली थी. इस फोटो को शेयर करने के बाद कमालहो गया.A photo posted by Ashish P (@ashishjparmar) on Dec 1, 2015 at 10:00pm PSTकुछ दिन बाद उनके पास फोन आया. किसी कंपनी ने उनको बताया कि वो फोटो इस्तेमाल कररहे हैं. आशीष को पता नहीं था कि ये कंपनी एप्पल थी. और अगले कुछ ही दिनों में उनकीफेवरेट फोटो हिंदुस्तान के पांच शहरों में होर्डिंग्स पर नजर आने वाली थी.बैंगलुरू, मुंबई, हैदराबाद, चेन्नई और कोलकाता. इंडिया में ही नहीं दुनिया में भी.सिडनी, पेरिस, लंदन, शंघाई और लास एंजेल्स जैसे बड़क्के शहरों में यही होर्डिंग लगीहै.