The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • How many killed so far in US Israel Iran conflict

ईरान-इजरायल जंग में अब तक कितने लोग मारे गए?

Iran War Deaths: इजरायल और अमेरिका के ईरान पर संयुक्त हमले को पांच दिन हो गए हैं. इस जंग में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई तो मारे ही गए. इसके अलावा एक हजार से ज्यादा लोगों की जान इस जंग में अब तक जा चुकी है.

Advertisement
israel Iran war, Iran School Girls, Iran israel war death
ईरान के मीनाब शहर में स्कूली बच्चियों को सामूहिक कब्र खोदकर दफनाया गया. (ITG)
pic
राघवेंद्र शुक्ला
4 मार्च 2026 (अपडेटेड: 4 मार्च 2026, 08:51 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Iran Israel War Deaths: “हत्या करना मना है. इसलिए हत्या करने वालों को सजा दी जाती है. सिवाय तब के अगर वो बड़ी संख्या में हों और शंखनाद करते हुए हत्या करें.” 400 साल पहले फ्रांसीसी लेखक वाल्तेयर ने ये जो बातें कही थीं, उसे 2026 तक दुनिया गलत साबित नहीं कर पा रही है. पूरी दुनिया ही जंग की शिकार है. एक युद्ध रुकता है और दूसरा शुरू हो जाता है. मध्य-पूर्व एशिया में ईरान और उसके पड़ोसी देशों में जो बारूदी खेल खेला जा रहा है, उसमें हर दिन लोग मर रहे हैं. अकेले ईरान में ही इस जंग की वजह से मरने वालों की संख्या एक हजार के पार हो गई है.

इजरायल और अमेरिका के ईरान पर संयुक्त हमले को पांच दिन हो गए हैं. इस जंग में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई तो मारे ही गए. सबसे भीषण ‘संहार’ ईरान के मीनाब शहर में हुआ, जहां स्कूल पर गिरी मिसाइल ने सैकड़ों मासूम बच्चियों को मार डाला. मारी गई स्कूली छात्राओं की जो सबसे ताजा संख्या बताई गई है, वह 165 है. इन बच्चियों की कब्र खोदे जाने की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तो हर किसी का दिल रो उठा.

अमेरिकी हमले के जवाब में ईरान ने अपने क्षेत्र में मौजूद तमाम अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइलें बरसाई हैं. इससे पूरे मध्य-पूर्व में अस्थिरता के ऐसे हालात बने हैं कि जंग के खत्म होने की तारीख दिखनी बंद हो गई है. इसमें सबसे ज्यादा चिंता की बात जो है, वो ये कि निर्दोष लोग मारे जा रहे हैं. 

अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार, 4 मार्च की दोपहर 12 बजे तक मिली सूचना के आधार पर ईरान-इजरायल समेत मिडिल ईस्ट के देशों में अब तक 1 हजार से ज्यादा लोग इस जंग की भेंट चढ़ चुके हैं.

सबसे ज्यादा प्रभावित ईरान है, जहां अब तक 1045 लोगों की मौत हो चुकी है. इनमें वो 165 बच्चियां भी शामिल हैं, जो स्कूल में पढ़ने गई थीं लेकिन मिसाइल हमले में शव बन गईं.

ईरान के बाद सबसे ज्यादा लोग लेबनान में मारे गए. यहां मरने वालों का आंकड़ा 50 बताया जा रहा है. 335 लोग घायल हैं.

ईरान के खिलाफ जंग छेड़ने वाले इजरायल में अब तक 11 लोग मारे गए हैं जबकि 100 से ज्यादा घायल हो गए.

अमेरिका के 6 सैनिकों की मौत इस जंग में हुई है जबकि 18 घायल हैं.

कुवैत पर ईरानी हमलों में दो सैनिकों समेत 4 लोगों की मौत हुई है. 35 लोग घायल हुए हैं.

यूएई में भी 3 लोगों की मौत हुई है जबकि 68 घायल बताए जा रहे हैं.

इस जंग की वजह से इराक में 2 लोगों की मौत हुई और 5 घायल हुए हैं.

बहरीन में मिसाइल इंटरसेप्शन के बाद सलमान इंडस्ट्रियल सिटी में आग लग गई. इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई. यहां 4 लोग घायल हैं.

ओमान में भी एक शख्स की मौत हुई है. यहां मस्कट के पास मार्शल आइलैंड्स के झंडे वाले टैंकर MKD VYOM से एक प्रोजेक्टाइल टकरा गई थी, जिसमें एक व्यक्ति की जान चली गई. यहां 5 घायल भी हुए हैं.

वीडियो: इजरायल-ईरान संघर्ष पर बनी टॉप 5 फिल्में और सीरीज की लिस्ट

Advertisement

Advertisement

()