The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • How a typo helped prevent a nearly 1 billion dollar bank heist

स्पेलिंग मिस्टेक ने 670 करोड़ रुपए चोरी होने से बचाए

हैकर्स ने बैंक के पेमेंट गेटवे को हैक कर लिया. फिर दनादन पैसा ट्रांसफर करने की रिक्वेस्ट ठेलने लगे. लेकिन एक स्पेलिंग मिस्टेक होते ही फंस गए.

Advertisement
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
pic
आशुतोष चचा
11 मार्च 2016 (Updated: 11 मार्च 2016, 08:48 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
स्पेलिंग मिस्टेक के लिए स्कूल से लेकर ऑफिस तक पेले गए हो. लेकिन गुरू ये खबर सुनोगे तो खुद पर गुरूर करोगे. स्पेलिंग की एक गलती ने एक बैंक के एक बिलियन डॉलर चोरी होने से बचा लिए. एक बिलियन डॉलर यानी 670 रुपए इंडिया के. बांग्लादेश सेंट्रल बैंक और न्यूयॉर्क फेडरेशन बैंकिंग के अफसर बता रहे हैं कि भाईसाब, बड़ा नुकसान बच गया. फिर भी हैकर्स ने तकरीबन 80 मिलियन का चूना लगाने में कामयाबी हासिल कर ली. ये ऑनलाइन चोरी का अब तक का सबसे बड़ा मामला है. पिछले महीने हैकर्स ने बांग्लादेश बैंक के पेमेंट ट्रांसफर वाला गेटवे चुरा लिया था. उसके बाद वो जुट गए काम में. न्यूयॉर्क के फेडरल रिजर्व बैंक के ऊपर तेल पानी लेकर चढ़ गए. करीब तीन दर्जन रिक्वेस्ट ठेल दीं उनके पास पैसे ट्रांसफर करने की. बांग्लादेश बैंक के एकाउंट से अपने एकाउंट में. जो फिलीपींस और श्रीलंका में बैठे हैं. इनमें से चार रिक्वेस्ट थीं 81 मिलियन डॉलर की. वो एक्सेप्ट हो गईं जल्दी में. और पहुंच गया पैसा फिलीपींस. लेकिन पांचवी रिक्वेस्ट थी 20 मिलियन की. श्री लंका के किसी NGO में जाने वाला था ये पैसा. लेकिन हैकर्स ने उस NGO का नाम लिखने में स्पेलिंग मिस्टेक कर दी. उसमें लिखना था Foundation लिख कर पेल दिया fandation. उधर से वो डॉक्यूमेंट भेजा गए क्लैरिफिकेशन के लिए. वहां से रिजेक्ट हो गया. उसी वक्त रिक्वेस्ट की बाढ़ आ गई. ढेर सारे एकाउंट्स में पैसा भेजने की कोशिश. बांग्लादेश बैंक के लोगों को शक हो गया. मामला वहीं जाम. ये काम तो रुक गया. बांग्लादेश बैंक ने बताया कि चोरी गए पैसे में से थोड़ा बहुत रिकवर कर लिया गया है. बाकी भी रिकवर करने के लिए प्रयास चल रहा है. फिलीपींस की एंटी मनी लॉन्ड्रिंग एजेंसी की मदद ली जा रही है इस काम के लिए.

Advertisement

Advertisement

()