रातोंरात ट्विटर पर कैसे छाया आम आदमी #सतपरकास, बमक गए ओबामा!
अगर आधे घंटे के अंदर ये खबर पढ़कर ट्विटर खोलोगे तो ट्विटर पर एक ही नाम मिलेगा.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
भैया #सतपरकास तुस्सी इंडिया की आखिरी होप होप
सवेरे जागे. ट्विटर खोला. देखा कि टॉप टेन में #सतपरकास ट्रेंड कर रहा है. हम कहें कि कौन है ये बंदा? या पोकेमॉन गो जैसा कोई नया चरस है. या प्रिज्मा टाइप का कोई शो ऑफ है. जब अंदर क्लिक किए तो बवाल हो गया.
पता चला कि भैया की जान को खतरा है. और अपने लिए उनको सुरक्षा चाहिए. उसकी डिमांड उन्होंने न मुख्यमंत्री से की. न प्रधानमंत्री से. न CBI से न CID से. यहां तक कि FBI और CIA को भी मौका नहीं दिया. सीधे ट्वीट किया बराक ओबामा को मेंशन करके.
लोगों ने उनको सच्चा देशभक्त घोषित कर दिया. और सत्य प्रकाश चौबे ट्रेंड करने लगे. ट्रोल होने लगे. उनका पहला कारनामे वाला ट्वीट ये था.
इसके बाद कुछ लोगों ने इनकी बलाएं लीं. कि देशभक्त को नजर न लगे. जिसने ओबामा की हवा खराब कर रखी है.
कुछ ने हेल्प मांगी. बाकायदा सत्य प्रकाश के हैशटैग से.
तो कुछ जलकुकड़े, जो इत्ती ऊंचाई नहीं हासिल कर सकते. वो उनको ट्रॉल करने लगे.
कुछ भी कह लो. आम आदमी सोता हुआ शेर है. अगर अपनी पर आ जाए तो वो दुनिया को हिला सकता है. जैसे सतपरकास जी. 40 के करीब इनकी उम्र है. लेकिन अचानक से इतनी ख्याति पहले न मिली होगी इनको.