चीन के अस्पताल में भयानक आग लगी, 21 लोगों की मौत हो गई
हादसा चीन की राजधानी बीजिंग में हुआ है.
.webp?width=210)
चीन की राजधानी बीजिंग में एक हॉस्पिटल में आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई है. चीनी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये दुर्घटना बीजिंग के फेंगटाई जिले के चांगफेंग हॉस्पिटल में हुई. आग लगने के बाद हॉस्पिटल में भर्ती 71 मरीजों को बाहर निकाला गया. उनको इलाज के लिए दूसरे अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. हॉस्पिटल में आग दोपहर करीब 12.57 पर लगी. सूचना मिलते ही आपातकालीन टीमें मौके पर पहुंचीं और बचाव अभियान शुरू किया.
चीन के सरकारी मीडिया चीन सेंट्रल टेलीविजन (CCTV) ने घटना की जानकारी देते हुए बताया,
बचाव दल के पहुंचने के बाद लगभग आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया गया था. हालांकि, लोगों को बचाने का काम दो घंटे तक चला. आग लगने के बाद हॉस्पिटल के स्टाफ ने 71 मरीजों को बाहर निकाला.
बीजिंग डेली के मुताबिक इस हादसे की वजह जानने के लिए छानबीन की जा रही है. इस बीच घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आया. वीडियो में कई लोग अस्पताल की खिड़कियों से बाहर कूदते हुए नज़र आ रहे हैं. इस हादसे में कुल कितने लोग घायल हुए हैं, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं मिली है.
इससे पहले सोमवार, 17 अप्रैल को चीन के पूर्वी झेजियांग प्रांत में जिनहुआ शहर के वुई काउंटी में एक फैक्ट्री में आग लग गई थी. इस हादसे में 11 लोगों की मौत हुई है.
वहीं 2017 में बीजिंग के डैक्सिंग जिले में एक दो-मंजिला इमारत में लगी आग लग गई थी. उस हादसे में 19 लोगों की मौत हुई थी. इसके बाद चीन के अधिकारियों ने असुरक्षित और अवैध इमारतों को ध्वस्त कर दिया था. इससे हज़ारों प्रवासी मजदूरों को उनके घरों से बाहर होना पड़ा था.
ये भी पढ़ें- अडानी और चीन को जिन 'मॉरिस चांग' के नाम पर जोड़ा, वो क्या बोल चौंका गए?
वीडियो: पटना रेलवे स्टेशन में पॉर्न वीडियो कांड के बाद भागलपुर स्टेशन की डिस्प्ले स्क्रीन पर क्या चला?

.webp?width=60)

