भारत ने न्यू ईयर पर खुद को एक ऐसा गिफ्ट दिया कि पूरे साल चर्चा होती रहेगी. पूरेसाल सोचना पड़ेगा कि भारत रहने लायक है कि नहीं. ये गिफ्ट आया बेंगलुरु से.https://youtu.be/QcjUu6ed2l4 कल बेंगलुरु में न्यू ईयर पार्टी चल रही थी. शहर केएम जी रोड और ब्रिगेड रोड पर. यही यहां का दिल है. खूब सिक्योरिटी लगाई गई थी. डेढ़हजार पुलिस वाले थे. लड़के-लड़कियां खूब जश्न मना रहे थे. सॉफ्टवेयर हब हैबेंगलुरु. पार्टी करने वालों की कमी नहीं है. पर 11 बजे रात के बाद अचानक सेदर्जनों पिये हुए लोग घुस गये. और अचानक से रैंडमली लड़कियों का मॉलेस्टेशन करनेलगे. पुलिस कुछ देर तक तो समझ ही नहीं पाई. पर समझने के बाद जब लोगों को पकड़ने लगेतो वो भाग निकले. फिर कुछ देर बाद वापस शामिल हो गये. फिर करने लगे. उनको पहचाननामुश्किल था क्योंकि उनके सींग नहीं निकले थे. वो भी आम इंसान थे. यही इस समस्या कीवजह है. लड़कियों का मॉलेस्टेशन करने वाले आम लोग ही होते हैं. बंगलोर मिरर के लोगइस पार्टी को कवर करने गये थे. उन्होंने देखा कि खुले में दर्जनों औरतों कामॉलेस्टेशन हुआ. पुलिस और दोस्तों की मौजूदगी में. इस पार्टी की सिक्योरिटी देख रहेअफसर ने पहले कहा था कि पर्याप्त पुलिस वाले मौजूद हैं इसके लिए. पर इतनी भीड़ थीकि पुलिस वाले असहाय हो गये थे. तो उधर ही जाते, जिधर 'ज्यादा' मॉलेस्टेशन हो रहाथा. बंगलोर मिरर को एक ने बताया कि पुलिस जब खदेड़ती तो गुंडे भाग जाते. फिर वापसशामिल हो जाते. पुलिस कुछ कर ही नहीं पा रही थी. पर कोई केस रजिस्टर नहीं हो पायाहै. इसमें भी पुलिस असहाय महसूस कर रही है. एक लेडी पुलिस अफसर ने बताया कि चर्चस्ट्रीट पर कुछ लोगों को भगाने गई तो देखा कि शराब पी हुई एक लड़की को कुछ लड़केनंगा करने की कोशिश कर रहे थे. उनको भगाया. बहुत मुश्किल हो रहा था स्थिति को काबूमें करना. क्योंकि गुंडों और भीड़ की तुलना में पुलिसवाले बहुत कम थे. एक रिटायर्डअफसर ने बताया कि बेंगलुरु में ऐसा 70 के दशक से ही हो रहा है. पर इसके लिए इंतजामतो किया ही जाना चाहिए. ऐसे मामले तो दिल्ली में ही देखे गए हैं. शराब पीकरहुड़दंग करने वाले लोगों का अपराध दिल्ली के लोग बर्दाश्त करते हैं. बेंगलुरु मेंभी वही बानगी देखी गई. सवाल ये है कि हिम्मत कैसे पड़ती है इन लोगों की. क्याइन्हें पता है कि सिस्टम इनको संभाल नहीं सकता. किसी को पकड़ा नहीं जा सकता. यहीलोग हैं जो बात-बात पर देशभक्ति का राग अलापने लगेंगे. वहां भी मार-पीट करेंगे. कोईलड़की राष्ट्रगान के लिए खड़ा ना हो तो उसको मॉलेस्ट कर देंगे. ऐसा क्यों होता हैकि शराब पी हुई लड़की लोगों के लिए रेप-ऑब्जेक्ट बन जाती है. क्या भारतीय समाज मेंसेक्स रोक दिया गया है. लोग क्या अपनी जिंदगी में सेक्सुअली इतने फ्रस्ट्रेटेड हैंकि राह चलते लड़कियों को मॉलेस्ट करेंगे. क्या इससे उनकी इच्छा की पूर्ति हो जातीहै. आखिर ये कौन सा समाज है. (ये फोटो bangaloremirror.indiatimes.com से साभारलिये गये हैं.)100 औरतों का रेप हुआ, मिले ब्रा के दस किलो चीथड़े!गर्लफ्रेंड की वेजाइना, एनस में बोतल ठूंसी, फिर हाथ घुसाकर अंतड़ियां निकाल लींगैंग रेप की शिकार के बयान का वीडियो अदालत में चला, जज भी सन्न