पश्चिम बंगाल: ट्यूशन से लौट रही थी छात्रा, अपहरण के बाद किया यौन उत्पीड़न, फिर रास्ते में फेंका!
Hooghly sexual assault case: घटना को लेकर BJP ने Mamata Government पर निशाना साधा है. वहीं, West Bengal Police ने छात्रा की निजता का सम्मान करने की अपील की है. क्या-क्या पता लगा है?

पश्चिम बंगाल (West Bengal) के हुगली ज़िले में एक 9वीं की छात्रा का कथित तौर पर अपहरण कर, उसका यौन उत्पीड़न किया गया. बताया गया कि छात्रा ट्यूशन से घर लौट रही थी. घटना के कुछ घंटों बाद अज्ञात लोगों द्वारा छात्रा को एक अंधेरी गली में फेंकने का भी आरोप है. इस घटना पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं. BJP इसे लेकर पश्चिम बंगाल सरकार पर हमलावर है और राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से इस्तीफ़ा मांग रही है. वहीं, पुलिस ने बताया है कि लड़की के परिवार की शिकायत के बाद पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत मामला दर्ज किया गया है.
घटना 6 सितंबर की है. मामले में हुगली ग्रामीण के SP कामनाशीष सेन ने बताया कि रेप का कोई सबूत नहीं मिला है. लड़की का यौन उत्पीड़न किया गया है. जांच की जा रही है, जांच का नेतृत्व एक महिला अधिकारी कर रही हैं. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक़, स्थानीय लोगों और लड़की के परिवार वालों ने बताया कि विक्टिम छात्रा को अज्ञात लोगों ने चार पहिया वाहन में अगवा कर लिया, एक सुनसान जगह पर ले गए और उसका यौन उत्पीड़न किया.
इसके कुछ घंटों बाद स्थानीय लोगों ने उसे रास्ते में पड़े हुए देखा. उन्होंने पुलिस को इसकी ख़बर दी. पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और इलाज के लिए अस्पताल ले गई. बाद में उसे पुलिस स्टेशन ले जाकर पूछताछ भी हुई. घटना के बारे में पश्चिम बंगाल पुलिस ने अपने X हैंडल पर भी जानकारी दी है. एक पोस्ट में पुलिस ने कहा,
ये भी पढ़ें - कोलकाता रेप-मर्डर केस के आरोपी के पॉलीग्राफ टेस्ट में क्या पता लगा?
इसे लेकर स्थानीय लोगों ने भी ग़ुस्सा जताया है. उनकी मांग है कि विक्टिम के साथ न्याय हो. वहीं, पश्चिम बंगाल में विपक्षी दल BJP ने सरकार पर हमला किया है. BJP IT Cell के प्रभारी और पश्चिम बंगाल के सह-प्रभारी अमित मालवीय ने X पर पोस्ट कर लिखा,
पश्चिम बंगाल से ये घटना तब सामने आई है, जब देशभर में पश्चिम बंगाल के कोलकाता रेप-मर्डर केस को लेकर ग़ुस्सा है. इसमें एक ट्रेनी डॉक्टर का 9 अगस्त को कथित तौर पर रेप और मर्डर कर दिया गया था.
वीडियो: कन्नौज यौन उत्पीड़न के आरोपी नवाब सिंह का नया वीडियो वायरल

.webp?width=60)

