घटना दिल्ली के सीलमपुर इलाके की है. मां ने अपनी बेटी को पहले गले में दुपट्टाबांध कर घसीटा. फिर तकिए से मुंह दबा कर मार डाला. सईदा ने अपनी 20 साल की बेटी कीजान घर की 'इज्जत बचाने' के लिए ले ली. वो भी उसकी शादी से ठीक एक दिन पहले. दरअसलसईदा को शक हो गया कि उसकी बेटी का अफेयर घर में किराए पर रहने वाले गुड्डू से चलरहा है. पहले सईदा ने अपनी बेटी के गले को दुपट्टे से बांध कर घसीटा और फिर तकियेसे मुंह दबा दिया. और तबतक दबाए रखा जबतक उसकी मौत नहीं हुई. लेकिन मर्डर करने केबाद सईदा घबरा गई. और ये बात उसने अपने बेटे मोहम्मद युनुस को बताई. दोनों लाश कोलेकर लोक नायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल पहुंचे. वहां उन्होंने डॉक्टर को बताया किउसकी बेटी ने सुसाइड कर ली है. डॉक्टर्स ने लड़की के गले पर निशान देखकर तुरंतपुलिस को खबर किया. पुलिस ने आरोपी, मां और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है.गुड्डू फरार है. पुलिस के मुताबिक सईदा की बेटी और गुड्डू का अफेयर दो साल से चलरहा था. लेकिन घर वाले उसकी शादी गाजियाबाद के एक बिजनेस मैन से करना चाहते थे.शादी बीते संडे को होने वाली थी.