The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Hong Kong: Thousands rally over missing booksellers

किताबें बेचने वाले चीन में गायब हो जाते हैं!

पांच बंदे गायब हो गए. पांचों चीन के टॉप नेताओं के खिलाफ लिखते थे.

Advertisement
pic
11 जनवरी 2016 (अपडेटेड: 11 जनवरी 2016, 07:28 AM IST)
Img The Lallantop
मिसिंग बुकसेलर का मास्क पहना हुआ प्रोटेस्टर. Source: AP
Quick AI Highlights
Click here to view more
किताबें बेचने वालों को चीन गायब कर रहा है. मतलब? हॉन्गकॉन्ग पर चीन का कंट्रोल है. वहां पब्लिशर है एक, जो लिख के चीन की बैंड बजाए रखता है. पिछले तीन महीने में इस पब्लिशर से जुड़े पांच बंदे एक-एक करके गायब हो गए.
Source: AP
Source: AP

ये पांचों लोग चीन के टॉप नेताओं के खिलाफ लिखने के लिए जाने जाते थे. सोशल एक्टिविस्ट और पब्लिशर्स के समर्थकों को शक है कि इसके पीछे चीन की चाल है. उनका कहना है कि चीनी अथॉरिटी आजादी के खिलाफ हैं. इसके खिलाफ रविवार को हॉन्ग कॉन्ग में चाइना लायसन ऑफिस के सामने जबरदस्त प्रोटेस्ट हुआ. हजारों लोग इसमें शामिल हुए.
Source: AP
Source: AP

चाइनीज भाषा के इन प्लकार्ड पर लिखा है, 'कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना सब कुछ पर्दे के पीछे से कंट्रोल कर रही है. हॉन्ग कॉन्ग में हर कोई खतरे में महसूस कर रहा है.'

Advertisement

Advertisement

()