The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Home Minister Amit Shah reacts on Firing incident against Jamia Protesters, asks Delhi Police for strict action

जामिया में फायरिंग पर गृह मंत्री अमित शाह ने क्या कहा?

इस घटना के बाद आम आदमी पार्टी ने अमित शाह का इस्तीफा मांगा है.

Advertisement
pic
30 जनवरी 2020 (अपडेटेड: 30 जनवरी 2020, 01:08 PM IST)
Img The Lallantop
जामिया में प्रदर्शन के दौरान फायरिंग के बाद अमित शाह का बयान आया है. फायरिंग का आरोपी नाबालिग (बाएं)
Quick AI Highlights
Click here to view more
दिल्ली के जामियानगर में संशोधित नागरिकता कानून यानी CAA के खिलाफ विरोध प्रदर्शन चल रहा है. 30 जनवरी को प्रोटेस्ट मार्च चल रहा था. इसी दौरान एक युवक ने ‘ये लो आज़ादी’ चिल्लाकर प्रोटेस्टर्स पर गोली चला दी. गोली चलाने वाले युवक को नाबालिग बताया जा रहा है. पुलिस ने बाद में युवक को हिरासत में ले लिया. इस युवक ने जामिया में गोली चलाने से पहले फेसबुक पर कई लाइव किए थे. इस घटना के बाद दिल्ली पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं. आम आदमी पार्टी ने गृह मंत्री अमित शाह का इस्तीफा मांगा है. इस बीच अमित शाह का बयान आया है. उन्होंने ट्वीट किया. जामिया में फायरिंग के बाद कांग्रेस सहित विपक्षी दलों ने सरकार पर सवाल उठाए हैं. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस घटना पर चिंता जाहिर की, कहा कि दिल्ली की कानून व्यवस्था बिगड़ती जा रही है. केजरीवाल ने अमित शाह के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा, विपक्षी पार्टियां बीजेपी के नेताओं पर भड़काऊ भाषण का आरोप लगा रही हैं. आरोप लगा रही हैं कि बीजेपी माहौल खराब कर रही है. आप नेता संजय सिंह ने कहा है कि बीजेपी दिल्ली में चुनाव टालना चाहती है.
बीजेपी मंत्री अनुराग ठाकुर ने "गोली मारो *लों को" वाला नारा लगा दिया है

Advertisement

Advertisement

()