कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की नई किताब पर सियासी बवाल जारी है. इस किताब मेंउन्होंने हिंदुत्व की तुलना आतंकी संगठनों की विचारधारा से की थी. बीजेपी इसे लेकरसलमान खुर्शीद और कांग्रेस पर हमलावर है. उसने कांग्रेस अध्यक्ष से सफाई भी मांगीहै. इस बीच कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी ने इशारों-इशारों में खुर्शीद काबचाव किया है. वर्धा में कांग्रेस संगठन के एक ट्रेनिंग प्रोग्राम में राहुल गांधीने पार्टी कार्यकर्ताओं से हिंदुत्व और हिंदू धर्म पर खुलकर बात की.राहुल ने हिंदुत्व और हिंदू धर्म में अंतर समझायाराहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के ट्रेनिंग प्रोग्राम को वर्चुअली संबोधितकरते हुए उन्हें हिंदू धर्म और हिंदुत्व के बीच का अंतर समझाया. उन्होंने कहा, "अगरये दोनों एक जैसे हैं तो हम 'हिंदू धर्म' क्यों बोलते हैं, हिंदुत्व क्यों नहींबोलते. निश्चित तौर पर ये दोनों अलग-अलग हैं. क्या हिंदू धर्म का मतलब सिख यामुसलमान को पीटना है? क्या हिंदू धर्म अखलाक को मारने के बारे में है? किस किताबमें ऐसा लिखा है कि आप एक निर्दोष की हत्या कर दीजिए? मैंने हिंदू, मुस्लिम और सिखधर्मग्रंथ पढ़े हैं, मगर ऐसा कहीं नहीं लिखा देखा. लेकिन हिंदुत्व का मतलब यही सबहै.""Is Hinduism about the beating of any Sikh or Muslim...?? But Hindutva sureis!!"Rahul Gandhi openly talking of Hindutva being a violent ideology that beats andeven kills!! pic.twitter.com/uyy7ZZutWx — Priti Gandhi - प्रीति गांधी(@MrsGandhi) November 12, 2021चीनी कम्युनिस्ट पार्टी का दिया उदाहरणराहुल गांधी ने हिंदू धर्म और हिंदुत्व के बीच के अंतर को समझाने के लिए चीनीकम्युनिस्ट पार्टी का उदाहरण भी दिया. कहा, "मैंने कुछ चीनी नेताओं से पूछा था किआप लोग कहते हो कि आप कम्युनिस्ट हो, फिर आप कहते हैं कि आप कम्युनिस्ट में भीचीनी विशेषताओं वाले हो. तो आप मुझे ये बता दो कि आप कम्युनिस्ट हो या आपके अंदरचीनी विशेषताएं हैं, दोनों तो हो नहीं सकतीं. क्योंकि अगर आप कम्युनिस्ट हो तोआपको कम्युनिस्ट ही कहलाना चाहिए, ये सुनकर वे मुस्कुराने लगे.' राहुल का आगेकहना था, 'साधारण सा लॉजिक है... अगर आप हिंदू हो तो आपको हिंदुत्व की क्याजरूरत? ये नए नाम की क्या जरूरत आपको?"बीजेपी-आरएसएस पर निशानाराहुल गांधी ने विचारधारा को लेकर बीजपी और आरएसएस पर भी निशाना साधा. इंडिया टुडेके मुताबिक राहुल गांधी ने कहा, "आरएसएस और बीजेपी की घृणित विचारधारा कांग्रेसपार्टी की प्रेम वाली और राष्ट्रवादी विचारधारा पर भारी पड़ गई है... बीजेपी कीविचारधारा ने कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को ढक लिया है... 2014 से पहलेविचारधारा की लड़ाई केंद्रित नहीं थी, लेकिन आज के हिंदुस्तान में विचारधारा कीलड़ाई सबसे महत्वपूर्ण हो गई है. हमें जिस गहराई से अपनी विचारधारा को समझना औरफैलाना चाहिए, वो हमने छोड़ दिया है. अब समय आ गया है कि जब हमें अपनी विचारधारा कोअपने संगठन में गहराई से फैलाना है."बीजेपी का पलटवारराहुल गांधी के बयान पर सियासी बवाल होना था सो हो गया है. बीजेपी की तरफ से संबितपात्रा ने राहुल गांधी को घेरा. प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि राहुल गांधी ने हिंदूधर्म पर हमला किया है. हिंदू धर्म पर प्रहार गांधी परिवार का चरित्र है. पात्राबोले कि राहुल गांधी हिंदू धर्म को छोड़कर अपनी पार्टी में प्यार फैलाने की कोशिशकरें.सलमान खुर्शीद की किताब में है क्या?सलमान खुर्शीद की जिस किताब पर ये सारा हंगामा बरपा है, उसका नाम है 'सनराइज ओवरअयोध्या' (Sunrise Over Ayodhya). इसमें खुर्शीद ने हिंदुत्व पर निशाना साधा है.लिखा है, “साधु-संत जिस सनातन धर्म और क्लासिकल हिंदुइज्म को जानते हैं, उसे किनारेकरके हिंदुत्व के ऐसे वर्जन को आगे बढ़ाया जा रहा है जो हर पैमाने पर आईएसआईएस औरबोको हराम जैसे जिहादी इस्लामी संगठनों के राजनीतिक रूप जैसा है." 10 नवंबर कोलॉन्चिंग के बाद से ही इस किताब पर सियासी बवाल मचा हुआ है. न केवल बीजेपी, बल्किकांग्रेस और महाराष्ट्र में उसके सहयोगी दल शिव सेना के नेताओं ने भी खुर्शीद परतीखी टिप्पणी की है.