दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों की बिक्री पर बैन लगाया था. कारण ये दिया था किएक दिवाली की रात में इतने पटाखे फटते हैं कि इलाका धुआं-धुआं हो जाता है. बात भीसही थी. साल 2016 की दिवाली ने बहुत से सवालों को जन्म दिया था. खैर, कुछ लोग इसफ़ैसले के विरोध में भी आ गए. उन्हें ये फ़ैसला धर्म विरोधी मालूम दिया. लोग कहते हैंकि हम मज़ेदार तरीके से खबर लिख देते हैं. लेकिन कई बार बात ही इतनी मज़ेदार होती है.जैसे ये धर्म विरोधी फ़ैसले वाली बात. खैर, मसला ये भी नहीं है. मसला ये है कि एकजनाब तो पटाखों से ही ऊपर उठ गए. और उन्होंने वो काम किया जो गैर कानूनी घोषित हीहै. इस बार से नहीं बल्कि न जाने कबसे. जीतेंद्र त्यागी नाम के एक आदमी नेगाज़ियाबाद में हवाई फायरिंग की. सिर्फ इसलिए क्यूंकि उस दिन दिवाली थी. उत्तरप्रदेश में हर्ष फायरिंग गैर कानूनी है.जीतेंद्र त्यागी असल में हिन्दू युवा वाहिनी का जिला अध्यक्ष है. ये वही हिन्दूयुवा वाहिनी है जिसे स्वयं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अप्रैल2002 में बनाया था. हिन्दू युवा वाहिनी ज़ोर शोर से गोरक्षा, इति रोमियो स्क्वायडवगैरह में संलिप्त पाई जाती रही है. और इसी के जिला अध्यक्ष जीतेंद्र त्यागी का एकवीडियो सामने आया है जिसमें वो सरेआम गोलियां चला रहे हैं.जीतेंद्र यादव सिर्फ गोलियां चलाने तक ही नहीं रुका. वीडियो में उसे नाबालिग बच्चोंसे गोलियां चलवाते देखा जा सकता है. दो लड़कियों को गोली चलाते देखा जा सकता है औरये सारा काम जीतेंद्र त्यागी की देख-रेख में संपन्न होता दिखाई दे रहा है. वीडियोदेखिये:जीतेंद्र त्यागी की कहानी भी कम मज़ेदार नहीं है. ये वही बदमाश है जिसे दादरी काण्डके हफ़्ते भर बाद दादरी जाते वक़्त गिरफ़्तार कर लिया गया था. गिरफ्तारी से ठीक पहलेइसने कहा था कि ये दादरी में रहने वाले हिन्दुओं को धन और हथियार मुहैया करवाएगा.याद दिला दिया जाए कि दादरी वही जगह है जहां अख़लाक़ को फ्रिज में गाय का मांस रखनेके शक में गांव वालों ने पीट-पीट कर मार दिया गया था. ये वही जगह है जहां अख़लाक़ कोमारने वाले आरोपी की लाश को तिरंगे में लपेट के रखा गया था. ये एक ऐसा सम्मान है जोसैनिकों को और राजनेताओं को मिलता है.अख़लाक़ को मारने का आरोपी रवि सिसोदियाइसके अलावा जीतेंद्र त्यागी को योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री बनने पर बिना इजाज़तजुलूस निकालने के बाद गिरफ़्तार कर लिया गया था. इन्होंने 3,000 लोगों की भीड़ के साथजुलूस निकालने की कोशिश की थी और साथ ही जुलूस में काफी मोटरसाइकिलें और कार शामिलथीं.-------------------------------------------------------------------------------- ये भी पढ़ें:'बाहुबली 2' का ये रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गई 'गोलमाल अगेन'कहानी उस शख्स की, जिसने बताया कि नक्शे पर तिब्बत कैसा दिखता हैजिस लड़के ने इंडिया से वर्ल्ड कप छीन लिया था, उसकी एक उंगली टूटी हुई थीदीवाली पर नैहर लौटीं दो बहनों की कहानी-------------------------------------------------------------------------------- क्या सोनिया गांधी के इस खास जज ने दीवाली पर बैन किए हैं पटाखे?