The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Hindu priest killed in Bangladesh

बांग्लादेश के मंदिर में पुजारी का कत्ल

वहां हिंदुओं के खिलाफ हिंसा नई बात नहीं है. तभी तो 39 से घट कर सिर्फ 10 परसेंट रह गए हैं.

Advertisement
pic
22 फ़रवरी 2016 (अपडेटेड: 22 फ़रवरी 2016, 05:15 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यक हैं. उनकी जिंदगी का कोई ठिकाना नहीं है. आए दिन मार काट मची रहती है. रविवार को एक मंदिर के पुजारी का गला काट कर मौत की नींद सुला दिया गया. दो श्रद्धालु भी फंसे और घायल हो गए. पंचगढ़ जिले के संत औग्रियो मंदिर का मामला है. एक चश्मदीद ने बताया कि बाइक से तीन लोग आए. उनके हाथ में बंदूकें थीं. पहले मंदिर के अंदर पत्थर चलाए. 50 साल के पुजारी जनेश्वर राय. पत्थर चलते देख बाहर निकल आए. हमलावर उनका गला रेत कर भाग गए. पंचगढ़ पुलिस के हेड गयासुद्दीन अहमद ने बताया कि जाते जाते वो लोग हथगोले दाग गए. बंदूक से फायरिंग करते रहे. ताकि कोई उनको पकड़ने की हिम्मत न कर सके. ISIS ने इस हमले और कत्ल की जिम्मेदारी ली है. ये भी कहा कि हिंदुओं पर उनके ग्रुप का यह पहला हमला है. बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हिंसा नई बात नहीं है. यही वजह है वहां हिंदुओं की जनसंख्या घटने के पीछे. 1971 में बांग्लादेश बना था. तब वहां हिंदू थे 39 परसेंट. अब बचे हैं सिर्फ 10 परसेंट. ज्यादातर देश छोड़ कर जा चुके हैं.

Advertisement

Advertisement

()