The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • hindu organisation alleges kalimas taught in kanpur private schools purify with gangajal

कानपुर: स्कूल पर कलमा पढ़वाने का आरोप लगाया, फिर शुद्धिकरण के नाम पर गंगाजल छिड़का

उधर स्कूल ने कहा कि पिछले 12 सालों से सभी धर्मों की प्रेयर वहां कराई जा रही है.

Advertisement
pic
1 अगस्त 2022 (अपडेटेड: 1 अगस्त 2022, 12:13 AM IST)
Kanpur School Kalima Case
(फोटो: आजतक)
Quick AI Highlights
Click here to view more

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में कथित रूप से एक प्राइवेट स्कूल का शुद्धिकरण किए जाने का मामला सामने आया है. हिंदू संगठनों का आरोप है कि स्कूल में सुबह की प्रार्थना में हिंदू बच्चों से कलमा पढ़ाया जा रहा था. इसके चलते संगठनों ने स्कूल में गंगाजल छिड़का ताकि उसे 'शुद्ध' किया जा सके.

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक प्रार्थना में कलमा पढ़ाए जाने को लेकर बच्चों के परिजनों और बजरंग दल समेत अन्य हिंदू संगठनों ने आपत्ति जताई थी. इसके बाद पुलिस और प्रशासनिक विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे थे.

हालांकि प्रिंसिपल ने बताया कि इस मामले को बेवजह तूल देने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने कहा कि स्कूल में हर धर्म से जुड़ी प्रेयर होती है और सभी बच्चे उसे दोहराते हैं. प्रिंसिपल ने कहा कि ये प्रक्रिया सालों से चली आ रही है.

हालांकि इस संबंध में जब विवाद उठा तो स्कूल प्रशासन ने कहा कि आगे से भविष्य में स्कूल में कोई प्रेयर नहीं कराई जाएगी.

स्कूल प्रबंधक अंकिता ने भी प्रशासनिक अधिकारियों को आश्वासन दिया कि भविष्य में सुबह की प्रेयर नहीं होगी. वहीं एक परिजन ने दावा किया, 

'मैंने अपने बच्चे को कई स्कूलों में पढ़ाया है, लेकिन मैंने कभी उन स्कूलों में कलमा पढ़ाते नहीं देखा है.'

सीसामऊ के एसीपी निशांत शर्मा ने कहा कि उन्होंने मामले का संज्ञान लिया है और स्कूल ने प्रेयर कराना बंद कर दिया है. एसीपी ने कहा, 

'आज स्कूल में राष्ट्रगान गाया गया था.'

वैसे तो इस मामले में कोई शिकायत दायर नहीं की गई है, हालांकि प्रशासन का कहना है कि अगर कोई शिकायत दायर करता है तो नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी. एसीपी शर्मा ने कहा, 

'ये घटना उस ट्वीट के बाद सामने आई, जिसमें कहा गया था कि हिंदू छात्रों को सुबह के प्रेयर में कलमा पढ़ाया जा रहा है. हमने देर रात स्कूल प्रशासन से बात की. प्रशासन और छात्रों ने हमें बताया कि वे पिछले 12 सालों से चारों धर्मों से जुड़ी प्रेयर्स कर रहे हैं, लेकिन कभी किसी ने इसका विरोध नहीं किया. हालांकि, एक परिजन की शिकायत के बाद स्कूल को सभी प्रार्थनाओं को रोकने का आदेश दिया गया है.'

हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई कि क्या वाकई में स्कूल में कलमा पढ़ाया जा रहा था. बीजेपी महिला मोर्चा की नेता गीता निगम और अन्य हिंदुत्ववादी संगठनों ने ये आरोप लगाए हैं.

दी लल्लनटॉप शो: संजय राउत को जिस पात्रा चॉल केस में ED ने लपेटा है, क्या है उसकी पूरी कहानी?

Advertisement

Advertisement

()