विजय सेतुपति साउथ फिल्मों के जाने-माने अभिनेता हैं. हाल ही में उन्हें राष्ट्रीयपुरस्कार से सम्मानित किया गया है. लेकिन नेशनल अवार्ड मिलते ही वह विवादों में घिरगए हैं. 2 नवंबर को विजय पर बेंगलुरु हवाई अड्डे पर एक शख्स ने अचानक हमला कर दिया.इस व्यक्ति ने विजय को लात मारने की कोशिश की थी. अब इस घटना के बाद दक्षिण भारत केएक हिंदू समर्थक समूह के नेता अर्जुन संपत ने घोषणा की है कि जो भी विजय सेतुपति कोलात मारेगा, वो उसे इनाम देंगे. Actor #VijaySethupathi attacked at Bengaluru airport. Initial reports say theincident happened yesterday night. More details awaited...pic.twitter.com/07RLSo97Iw— Janardhan Koushik (@koushiktweets) November 3, 2021 अर्जुन संपत ने क्या कहा?हिंदू समर्थक समूह - हिंदू मक्कल काची - के आधिकारिक ट्विटर हैंडल को अर्जुन संपतचलाते हैं. एक ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि अभिनेता विजय सेतुपति को लात मारने केलिए अर्जुन संपत ने नकद पुरस्कार की घोषणा की है. उन्होंने अय्या थेवर का अपमानकिया है. जब तक विजय सेतुपति अपनी गलती की माफी न मांगे, तब तक उन्हें लात मारतेरहने पर हर एक लात के लिए 1001 रुपये का इनाम दिया जाएगा. Arjun Sampath announcescash award, for kicking actor Vijay Sethupathi for insulting Thevar Ayya. 1 kick= Rs.1001/- for any one who kicks him, until he apologises.pic.twitter.com/Fogf7D9V7S — Indu Makkal Katchi (Offl) 🇮🇳 (@Indumakalktchi)November 7, 2021 लात मारने पर इनाम क्यों? अर्जुन संपत ने इंडिया टुडे से बातचीतमें कहा है कि उन्होंने विजय सेतुपति के साथ हवाई अड्डे पर हुई घटना के बाद येघोषणा की है. संपत के मुताबिक, उन्होंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि सेतुपति ने थेवरअय्या का अपमान किया है. संपत ने बताया कि अभिनेता पर हमला करने वाले महा गांधी सेउनकी बात हुई थी. गांधी ने बताया कि अभिनेता की व्यंग्यात्मक टिप्पणी की वजह सेउन्होंने हमला किया. अर्जुन संपत ने इंडिया टुडे से बातचीत में कहा, ''राष्ट्रीयपुरस्कार मिलने पर महा गांधी विजय संपत को बधाई देना चाहता था. वह बधाई देने गयाथा, लेकिन विजय संपत ने व्यंग्यात्मक टिप्पणी करते हुए कह दिया कि इसमें राष्ट्रजैसा कुछ भी नहीं है. इसके बाद जब महा गांधी ने विजय को पसुम्पोन मुथुरामलिंगा थेवरपूजा में आने के लिए आमंत्रित किया, तो अभिनेता ने फिर व्यंग्यात्मक लहजे में जवाबदिया कि दुनिया में एकमात्र थेवन (भगवान) यीशु हैं. इसके चलते ही विवाद हुआ.सेतुपति ने पसुम्पोन और राष्ट्र का अपमान किया है." अर्जुन संपत के मुताबिकउन्होंने महा गांधी से बातचीत के बाद ही लात मारने पर इनाम देने की घोषणा की. संपतका यह भी कहना है कि अगर विजय सेतुपति ने कुछ भी विवादित नहीं बोला है तो उन्हेंसार्वजनिक रूप से आरोपों का खंडन करना चाहिए. बता दें कि 2 नवंबर को हवाई अड्डे परहुई घटना के बाद विजय सेतुपति ने मीडिया से बातचीत में इसे मामूली विवाद बताया था.पसुम्पोन मुथुरामलिंग थेवर कौन हैं? पसुम्पोन मुथुरामलिंग थेवर एक स्वतंत्रतासेनानी के साथ-साथ आध्यात्मिक नेता भी थे, उन्होंने सुभाष चंद्र बोस के साथ कामकिया था. उनका जन्म 30 अक्टूबर 1908 को तमिलनाडु के रामनाथपुरम जिले के पसुम्पोनमें हुआ था. दक्षिण भारत के कई इलाकों में उन्हें भगवान की तरह पूजा जाता है. बीती30 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी 114वीं थेवर जयंती (गुरु पूजा) परपसुम्पोन मुथुरामलिंग थेवर को श्रद्धांजलि दी थी.