'मियां मिट्ठू, पाकिस्तान में हिंदू लड़कियों को करते हैं किडनैप'
आरोप है कि उस पार हिंदू लड़कियों को किडनैप कर जबरन इस्लाम धर्म कबूलवाया जा रहा है. आरोपी सांसद बिलावल भुट्टो की पार्टी से है.
Advertisement

SYMBOLIC IMAGE
पाकिस्तान में एक 14 साल की हिन्दू बच्ची को किडनैप कर लिया गया. घर वालों ने शिकायत की. पुलिस चुप रही. आरोप है कि बच्ची को बचाने के लिए पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है. बच्ची सिंध प्रांत की रहने वाली है.
पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के मेंबर रमेश कुमार वांकवानी ने कहा, '10 अप्रैल को सिंध प्रांत के संघार में रहने वाली 14 साल की लीलाबाई नाम की बच्ची को किडनैप कर लिया गया. लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है. मामले में एक एफआईआर भी दर्ज की गई है.' द टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, रमेश कुमार ने इसके लिए बिलावल भुट्टो की पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के सांसद पीर अब्दुल हक उर्फ मियां मिट्ठू को भी जिम्मेदार बताया.
पाकिस्तान की 7 जगहें, जहां हिंदू धर्म की होती है जय
रमेश ने किडनैपिंग के लिए सिंध में रहने वाले दो और लोगों पर आरोप लगाया. रमेश ने कहा, 'ये लोग पाकिस्तान में हिंदू लड़कियों को किडनैप करते हैं . और लगभग हर रोज हिंदू लड़कियों को इस्लाम धर्म में जबरन कंवर्ट करवाया जा रहा है. इसी वजह से बीते दिनों में हिंदू लड़कियों को किडनैप करने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं.'पाकिस्तानी पुलिस की बकलोली का एक एग्जाम्पल ये लीजिए. पुलिस को जब 14 साल की लीलाबाई को खोजने के लिए कहा. तो उन्होंने 40 साल की एक लीलाबाई नाम की औरत को पेश कर दिया. और कहा- ये रही लीलाबाई. बाद में बच्ची के परिवार की पहचान के बाद पुलिस की जांच फिर ठंडे बस्ते में चली गई.

.webp?width=60)

