The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • hindu couple got married in a mosque of kerala being viral on social media

हिंदू जोड़े ने मस्जिद में रचाई शादी, मस्जिद के लोगों ने जरूरतमंद दुल्हन का पूरा खर्चा उठाया

अनोखी मिसाल पर केरल के सीएम ने कहा, 'हम एक हैं, एक रहेंगे'

Advertisement
pic
20 जनवरी 2020 (अपडेटेड: 20 जनवरी 2020, 05:47 AM IST)
Img The Lallantop
आर्थिक रूप से कमज़ोर दुल्हन की मां ने मस्जिद कमिटी से मदद मांगी थी. मस्जिद कमिटी ने न सिर्फ़ लड़की की शादी का पूरा ख़र्च उठाया, बल्कि तोहफ़े भी दिए.
Quick AI Highlights
Click here to view more

सोशल मीडिया में एक शादी ख़ूब चर्चा में है. वजह है हिंदू जोड़े की मस्जिद में शादी. रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार 19 जनवरी को केरल के अलप्पुझा की एक मस्जिद में हिंदू जोड़े की शादी करवाई गई. इस विवाह समारोह में दोनों समुदायों के लोग शामिल हुए.

केरल के सीएम पिनरई विजयन ने भी फेसबुक पर पोस्ट लिखकर इस जोड़े को बधाई दी. उन्होंने लिखा कि केरल एक है और आगे भी रहेगा.


केरल के मुख्यमंत्री ने अपने FB अकाउंट से इस शादी की जानकारी दी और केरल के लोगों को बधाई दी
केरल के मुख्यमंत्री ने अपने FB अकाउंट से इस शादी की जानकारी दी और केरल के लोगों को बधाई दी

# मदद मांगी थी दुल्हन के परिवार ने

स्थानीय ख़बरें बता रही हैं कि दुल्हन अंजू का परिवार बेहद ग़रीब है. अंजू की मां ने मस्जिद कमिटी से मदद मांगी थी. धार्मिक एकता की मिसाल पेश करते हुए मस्जिद कमिटी के लोगों ने अंजू की शादी का सारा ख़र्च उठाया. मस्जिद कमिटी ने अंजू को सोने के 10 सिक्के और दो लाख रुपये भी बतौर तोहफ़ा दिया. तक़रीबन 1000 लोगों के खाने का भी इंतजाम किया गया. 2018 में अंजू के पिता अशोकन की मौत के बाद परिवार बहुत कठिन हालात का सामना कर रहा है.


# केरल के सीएम बोले- ‘केरल एक है’

केरल के सीएम पिनरई विजयन ने अपने फेसबुक के जरिए नवविवाहित जोड़े को बधाई देने के साथ-साथ लोगों को भी शुभकामनाएं दीं. उन्होंने लिखा, 'केरल ने हमेशा से ही सांप्रदायिक सौहार्द के शानदार उदाहरण पेश किए हैं. यह शादी उस वक्त हुई है, जब धर्म के नाम पर लोगों को बांटने की कोशिश हो रही है. केरल एक है और हमेशा एक रहेगा.'


ये भी देखें:

तुरंत जॉइन किया AAP, कुछ ही घंटों के भीतर दिल्ली चुनाव का टिकट भी मिल गया!

Advertisement

Advertisement

()